Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

डीएम ने दिया किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित करने का निर्देश

बस्ती – जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित करने का संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस के अवसर पर उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित सभी किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया जाए। फील्ड स्तरीय कर्मचारी सक्रिय रहकर किसानों की समस्याओं का निस्तारण करें। किसान दिवस का संचालन उपनिदेशक कृषि डॉ0 संजय त्रिपाठी ने किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस पुनः सक्रिय हो गया है। नियमित रूप से स्वच्छता अपनाकर, मास्क लगाकर तथा 2 गज की दूरी बनाए रखकर हम इससे बच सकते हैं। वर्तमान समय में सभी सीएचसी/पीएचसी पर टीकाकरण कराया जा रहा है। उन्होंने सभी किसानों से अपील किया कि वे अपने निकट के अस्पताल में जाकर निःशुल्क कोविड-19 का टीकाकरण कराएं। उन्होंने बताया कि सावधानी के तौर पर बॉम्बे, दिल्ली, केरल एवं अन्य राज्यों से बस्ती में ट्रेन से आने वाले यात्रियों की कोरोना वायरस की जांच स्टेशन पर ही कराई जा रही है। पॉजिटिव पाए गए लोगों को एल-1 हॉस्पिटल में रखा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों के मूल्य के भुगतान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मार्च माह में काफी धनराशि का भुगतान होने की संभावना है। उन्होंने किसानों को बताया कि विद्युत बकाया बिल के भुगतान के लिए वन टाइम सेटेलमेंट योजना संचालित की जा रही है, जिस की तिथि 31 मार्च तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने किसानों से अधिकाधिक इस योजना का लाभ उठाने की अपील किया है।
किसान दिवस में जिला कृषि अधिकारी संजेश श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता सिंचाई राकेश कुमार गौतम, एआर कोऑपरेटिव प्रेमचंद प्रजापति, डॉ0 राजेश कुमार, संदीप वर्मा, रंजीत कुमार निराला, विभागीय अधिकारीगण तथा किसान उपस्थित रहे।