Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

डीएम ने किया ब्लॉक सदर तथा किसान इंटर कॉलेज का निरीक्षण, दिए निर्देश

बस्ती। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल तथा पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने क्षेत्र पंचायत सदर मे त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए ब्लॉक सदर तथा किसान इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए सभी आरओ तथा एआरओ स्वयं उपस्थित रहेंगे। उनके सहयोग में अन्य कर्मचारी लगेंगे, जो रजिस्टर मेंटेन करेंगे।

उन्होंने निर्देश दिया कि पर्चा खरीद करने आने वाले तथा नामांकन के दिन नामांकन पत्र जमा करने के लिए संभावित प्रत्याशियों को धूप से बचाने के लिए बाहर टेंट की व्यवस्था की जाए। इस स्थान पर पेयजल की व्यवस्था रहे तथा सामुदायिक शौचालय खुला रखा जाए। इसके नियमित साफ सफाई के लिए सफाई कर्मी की तैनाती करें। आरओ तथा ए आरओ के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था रहेगी।

उन्होंने निर्देश दिया कि पूरे नामांकन परिसर में समुचित साफ सफाई की व्यवस्था रखी जाए। नामांकन पत्र की बिक्री के साथ ही इसकी खरीद करने वालों को चालान जमा करने के लिए बैंक, ऑनलाइन व्यवस्था की जानकारी अवश्य दी जाए ताकि उन्हें जमानत राशि जमा करने में कोई दिक्कत न हो। इसके अलावा 385 की रसीद के साथ 2 कर्मचारी परिसर में बैठेंगे जो नगद धनराशि जमा करने वालों को जमानत राशि जमा करने की सुविधा प्रदान करेंगे।

उन्होंने कहा कि नामांकन परिसर में अनावश्यक कोई व्यक्ति न घूमे। नामांकन के दिन प्रत्याशी के साथ उनके अभिकर्ता तथा प्रस्तावक कुल 3 लोग ही अंदर जा सकेंगे। वाहन नामांकन केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर रोक दिया जाएगा। नामांकन करने के बाद संबंधित व्यक्ति तत्काल परिसर खाली करेंगे। नामांकन पत्रों की जांच के दिन प्रत्याशी उनके प्रस्तावक तथा अभिकर्ता उपस्थित रह सकेंगे। नाम वापसी के लिए संबंधित प्रत्याशी को स्वयं आना होगा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि नामांकन के दौरान कोविड-19 महामारी के बचाव के लिए प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जाए। सभी व्यक्ति मास्क का प्रयोग करें तथा 2 गज की दूरी बनाए रखें।

किसान इण्टर कॉलेज से ब्लॉक सदर क्षेत्र में मतदान कराने वाले मतदान कार्मिकों के दल की रवानगी की जाएगी। यहां पर बड़े वाहन खड़े किए जाएंगे। परिसर में बूथवार क्रम से गाड़ियां खड़ी की जाएगी जिसमें पोलिंग पार्टी को बैठा कर उनके निर्धारित मतदेय स्थल को रवाना किया जाएगा। यहां पर लाइट, टेंट, पेयजल ,साफ सफाई, तथा अन्य व्यवस्थाओं के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर आशाराम वर्मा, बीडीओ सदर एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।