Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

इनरव्हील क्लब बस्ती मिडटाउन ने किया महिलाओं के लिए विविध प्रकार के आयोजन

बस्ती। इनरव्हील क्लब बस्ती मिडटाउन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन पुरानी बस्ती त्रिदेव मंदिर परिसर में किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विविध प्रकार के गेम्स, अंताक्षरी व होली टाइटल आदि का आयोजन किया गया इसके अतिरिक्त कजरी, चैता, फागुन पर विविध कविताओं एवं गीतों का कर्णप्रिय प्रस्तुतीकरण भी किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय स्तर की कवित्री श्रीमती उर्मिला श्रीवास्तव, डॉ रंजना अग्रहरि प्रख्यात गायिका, डॉ रमा शर्मा प्रख्यात चित्रकार, डॉ शिवा त्रिपाठी प्रख्यात कवित्री ने सहभाग किया।
क्लब अध्यक्ष डॉ निधि गुप्ता ने कहा कि इनरव्हील इंटरनेशनल की मूल भावना सेवा एवं साहचर्य है इसी के तहत आज सभी सदस्यों के साथ मिलकर फगुआ और चैता का आनंद लिया गया। इस अवसर पर विभिन्न गेम्स व अंताक्षरी के विजई प्रतिभागियों को एवं सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह के रूप में पौधे प्रदान किए गए। निधि गुप्ता ने बताया कि वर्तमान समय में पर्यावरण प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए क्लब ने ष्गो ग्रीनष् थीम पर विशेष जोर दिया है। इसी के मद्देनजर क्लब ने वर्ष पर्यंत पौधे वितरण का कार्यक्रम कराया और इसी श्रंखला में आज फिर से सीजनल प्लांट्स का वितरण कराया गया।
कार्यक्रम में श्रीमती आशा अग्रवाल, श्रीमती पूनम अग्रवाल, श्रीमती रीता अग्रवाल, श्रीमती कमल गाड़िया, श्रीमती दीपा खंडेलवाल, श्रीमती कृष्णा गोयल, श्रीमती अनुराधा भाटिया, श्रीमती संगीता यादव, श्रीमती पूजा गुप्ता, श्रीमती पुष्पा गुप्ता, श्रीमती लक्ष्मी अरोड़ा, श्रीमती सविता दिदवानिया, श्रीमती शशि बथवाल, श्रीमती सविता बथवाल, श्रीमती संगीता अग्रवाल, श्रीमती चंदा डिडवानिया, श्रीमती नीलम गुप्ता आदि शामिल रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में शकुंतला, पवन, विमल, रमेश एवं चंदन का विशेष योगदान रहा।