Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

कोविड-19 निशुल्क टीकाकरण को लेकर चलाया गया जन जागरूकता अभियान

 

कबीर बस्ती ब्यूरो,बस्ती। वैश्विक महामारी कोरोना से जनता को बचाने एवं कोरोना के बढ़ते प्रकोप के साथ जनता द्वारा की जा रही लापरवाही से बचने के लिए सूर्य बक्श पाल स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय बनकटी की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के स्वंय सेवकों, सेविकाओं ने महाविद्यालय के समीप स्थित भरवलिया व जोगिया गांवों में जाकर जनजागरण किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व सिद्धार्थ विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेन्द्र दूबे, कार्यक्रम समन्वयक डा. पूर्णेश नारायण सिंह के आह्वान पर 11 अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच टीकाकरण उत्सव में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों की सहभागिता सुनिश्चित कराई जा रही है। स्वयं सेवकों ने गांव में जाकर लोगों को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया तथा इसे जन आंदोलन का हिस्सा बनाने की मुहिम का हिस्सा बनने की अपील किया। छात्रों ने 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को बनकटी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर किए जा रहे निशुल्क टीकाकरण की जानकारी दी तथा आमजन के मन में उपजे हर प्रश्न का जबाब छात्रों ने बारीकी से दिया।
राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी डा राकेश कुमार यादव ने किया। परिसर में स्वंय सेवकों को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डा अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि प्रत्येक, स्वंय सेवकों का दायित्व है कि इस टीकाकरण उत्सव की शुरुआत हम अपने घर से करे। प्रथमतः हम अपने घर रिश्तेदार जानने वाले जो 45 वर्ष की आयु के है उनको टीकाकरण करवाए तब जाकर हमारे इस मिशन की सार्थकता सिद्ध होगी।