ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

शिशिक्षु अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला सम्पन्न

संवाददाता,बस्ती।  जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर शिशिक्षु अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टेªट सभाागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें जिले के विभागीय अधिकारी तथा उद्यमियों ने भाग लिया। संयुक्त निदेशक पुरूषोत्तम मिश्रा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा डुएल सिस्टम आॅफ टेªनिंग तथा प्रशिक्षार्थियों की आॅन जाॅब टेªनिंग की योजना संचालित की गयी है। इसके अन्र्तगत आई.टी.आई. संस्थानों में प्रशिक्षित युवाओं को उद्योगों एवं सरकारी विभागों में 15-15 दिन की टेªनिंग के लिए भेजा जायेगा। इसके लिए उन्हे कोई मानदेय नहीं दिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि अपे्रन्टिस के लिए भेजे जाने पर उद्योगों या विभागों को निर्धारित धनराशि प्रशिक्षार्थी को देना होगा। इसमें से रूपये 1500 भारत सरकार तथा रूपये 1000 मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना में उद्योगों को वापस कर दिया जायेगा। उन्होनंे विभागों एवं उद्योगों से अपील किया कि अधिक से अधिक प्रशिक्षार्थियों को इस योजना में प्रशिक्षण दिलाये।
प्रधानाचार्य आई0टी0आई0 पी0 के0 श्रीवास्तव ने बताया कि भारत सरकार के पोर्टल पर 19 उद्योग एवं विभागों ने अपना पंजीकरण कराया है जिसमें कुल 76 विद्यार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। उन्होनंे बताया कि सुगर मिल बजाज गं्रप अठ्दमा, में 7, विद्युत विभाग में 47, नलकूप में 2 को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिन संस्थानों या उद्योग में 30 से अधिक कर्मचारी कार्यरत है, उन्हें पोर्टल पर रजिस्टेªशन कराना अनिवार्य है।
बैठक में चैम्बर आॅफ कार्मस एण्ड इण्डस्ट्रीज के अध्यक्ष अशोक सिंह, महासचिव हरिशंकर शुक्ला, उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश पासवान, सिंचाई के अधिशाषी अभियन्ता राकेश कुमार गौतम, लीड बैंक मैनेजर अविनाश चन्द्रा, पीडब्ल्यूडी से पीसी सिंह, नलकूप से सुजीत कुमार श्रीवास्तव, श्रम अधिकारी विनय कुमार दूबे, मुण्डेरवा चीनी मिल के मुख्य अभियन्ता बी0के0सिंह, सुयश पेपर मिल, होरा मोटर्स, स्मार्ट व्हील्स राम जी ग्रुप, बाढ़, सेवायोजन, राप्ती नहर निर्माण मण्डल के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।