ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

कोविड-19 संक्रमण से प्रभावित 71 कंटेनमेन्ट जोन बनाये गये

बस्ती । कोविड-19 संक्रमण से प्रभावित 71 कंटेनमेन्ट जोन बनाये गये हैं। जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्र्रवाल कन्टेनमेन्ट जोन में सभी प्रकार के सुरक्षात्मक उपाय करने का निर्देश दिया है। एकीकृत कमान्ड एवं कन्ट्रोंल सेन्टर में कोविड-19 की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि बनकटी, बस्ती सदर एवं विक्रमजोत में सक्रियता बढ़ाने की आवश्यकता है। समीक्षा में उन्होनंे पाया कि दुबौलिया, मरवटिया, साॅऊघाट में बैरिकेटिंग नहीं की गयी है। कुछ जगहों पर सैनिटाइजेशन भी नहीं किया गया है।
उल्लेखनीय है कि 71 कन्टेनमेन्ट जोन में 2154 घरों की 14046 जनसंख्या है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि कोरोना वायरस से प्रभावित मरीज के आस-पास लगभग 25 लोगों की कोविड जाॅच करायी जाये। इसके अलावा 45 साल के उपर के सभी लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाय।
उन्होेने सभी बीडीओ को निर्देशित किया है कि 45 साल के उपर के सभी लोगों को कोरोना का टीका लगवाये जाने की कार्य योजना तैयार करें। कर्मचारीवार लक्ष्य निर्धारित करें तथा नियमित रूप से इसकी मानिटरिंग करें। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित करें।
उन्होेने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों की सैम्पलिंग लगभग 50 प्रतिशत ही करायी गयी है। आॅनलाइन 1600 के सापेक्ष 1156 एण्टीजन, 1600 के सापेक्ष 1160 आरटीपीसीआर जाॅचे करायी गयी है। आॅफलाइन 1600 के सापेक्ष 1600 एण्टीजन तथा 1302 आरटीपीसीआर जाॅचे करायी गयी है। उन्होंने कहा कि 7 से 12 अपै्रल के बीच 251 नये केसेज आये है। इसलिए आवश्यक है कि जाॅच में तेजी लायी जाय।
उन्होेने आपूर्ति विभाग को भी निर्देशित किया है कि कोटेदारों के माध्यम से लोगों को प्रेरित करके स्वास्थ्य केन्द्र पर टीकाकरण के लिए लोगों को भिजवायें। बैठक में उपस्थित सभी आपूर्ति निरीक्षकों को उन्होंने निर्देश दिया कि इसके लिए कोटेदारों को सक्र्रिय करें।
जिलाधिकारी ने कोरोना मरीज के कान्टैªक्ट ट्रेसिंग, उनकी जाॅच तथा ट्रीटमेन्ट के बारे में समीक्षा किया। उन्होंने सीएमएस मेडिकल डाॅ0जीएम शुक्ला को निर्देशित किया कि उनके अस्पताल में भर्ती सुगर के मरीज को इसके अनुसार नाश्ता एवं भोजन उपलब्ध करायें साथ ही स्वयं भी वहाॅ की व्यवस्थाओं की मानिटरिंग करते रहे। बैठक में सीडीओ डाॅ0 राजेश प्रजापति, सीएमओ डाॅ0 अनूप कुमार, ज्वाइंट मजिस्टेªट नन्द किशोर कलाल, एसीएमओ डाॅ0 सी0के0 वर्मा, डाॅ0 फखरेयार हुसैन, डाॅ0 अजीत कुमार कुशवाहा, उपजिलाधिकारी आशाराम वर्मा, नीरज प्रसाद पटेल, आनन्द श्रीनेत, कृषि अधिकारी संजेश श्रीवास्तव, जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्र, पीडी कमलेश सोनी तथा सभी खण्ड विकास अधिकारी तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।