ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

विधायक संजय प्रताप ने किया किसानों से गेहूं खरीद सुनिश्चित कराने की मांग

बस्ती। ऑन लाइन आवेदन करने के बाद भी सत्यापन के अभाव में गेहूं किसान अपनी फसल नहीं बेंच पा रहे हैं। इस सम्बन्ध में रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर गेहूं खरीद शीघ्र सुनिश्चित कराये जाने की मांग किया है।
डीएम को भेजे पत्र में विधायक संजय प्रताप ने कहा है कि रूधौली विधानसभा  क्षेत्र के अनेक गेहूं किसानों ने उन्हें बताया है कि शासन के निर्देशानुसार ऑन लाइन आवेदन करने के बाद भी सत्यापन के अभाव में वे फसल नहीं बेच पा रहे हैं। सरकारी नियमों के अनुसार 100 क्विंटल तक के काश्तकारों का सत्यापन तहसील स्तर पर एवं उसके ऊपर के फसल विक्री हेतु सत्यापन जनपद स्तर पर अपर जिलाधिकारी करते हैं। पिछले 15 दिनों से सत्यापन हेतु पत्रावलियां अपर जिलाधिकारी के यहां विचाराधीन है। सत्यापन न होने से क्रय केन्द्रों पर समय से टोकन भी नहीं मिल पाता। गेहूं विक्री के लिये किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। आग्रह किया है कि  गेहूं किसानों से खरीद शीघ्र सुनिश्चित कराया जाय।