ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

थम नही रहा चकेरी कानपुर नगर मे भूमाफियाओं की दबांगई

पीडित ने किया दबंगों पर कार्यवाही की मांग

स्ंवाददाता,कानपुर। योगी सरकार मे दबंग भूमाफिया प्रशासन पर हावी होते जा रहे हैं। वहीं प्रशासन भी इनके उंची पहुंच के चलते नतमस्तक है। इसका खामियाजा यहां की निर्दोष जनता को भुगतना पड रहा है।
आपको बताते चलें कि दिल्ली के दबंग भूमाफिया गुलाब, जगन्नाथ, राजकुमार, मोहित कुछ दबंग नेताओं के दम पर अवैध कब्जे का काम करते हैं। जिसको लेकर 30 जनवरी 2021 को जिले के चकेरी थाने मे 0090/21 धारा 420, 448, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पीडित सर्वनाथ पाण्डेय ने बताया कि आये दिन यह लोग पीडित को तरह-तरह से धमकियां दिलवा रहे हैं। प्लाट पर दोबारा सक्रिय होने कि फिराक मे हैं। क्षेत्रीय लोग अजय, अरूण व विजय लोधी आदि ने बताया कि आरोपी गांजा व अन्य नशीली वस्तुओं का कारोबार भी करते हैं। जिससे यहां की अधिकतर जनता परेशान है। पीडित ने इन दबंगों के विरूद्व पुलिस प्रशासन से ठोस कार्यवाही करने की मांग की है।