Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

भगवान चित्रगुप्त का मनाया गया प्रकटोत्सव

बस्ती।  चित्रगुप्त मंदिर परिसर बस्ती में आज मंगलवार को चैत्र पूर्णिमा तथा हनुमान जयंती के अवसर पर मुख्य जजमान दुर्गेश श्रीवास्तव द्वारा भगवान चित्रगुप्त तथा हनुमान जी का पूजन अर्चन तथा हवन  पूजन  किया गया ।कायस्थ सेवा ट्रस्ट के संस्थापक /अध्य्क्ष अजय श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना काल के कारण भव्य शोभायात्रा नही निकल पा रहा है | कोविड प्रोटोकॉल के तहत आज चित्रगुप्त मंदिर परिसर में हवन पूजन किया गया। मन्दिर कमेटी के युवा अध्य्क्ष दुर्गेश श्रीवास्तव ने भगवान का पूजन करके भगवान से मन्नत मांगा कि पूरे विश्व को महामारी रोग से बचाये और सभी लोग स्वस्थ और निरोगी रहे ऐसी कामना की | इस अवसर पर आलोक श्रीवास्तव ,पंडित अयोध्या प्रसाद,कंचन पांडेय,शिवानी पांडेय मौजूद रहे।