Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

विधायक संजय प्रताप ने किया मांगलिक कार्य हेतु आवश्यक दूकानों को खोलने की मांग

 

बस्ती में इलेक्ट्रानिक शवदाह गृह के लिये मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

 

बस्ती। रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर आग्रह किया है कि मांगलिक कार्यक्रमों शादी विवाह आदि कार्यक्रमों मंें प्रयोग होने वाले सामानों की आपूर्ति हेतु शासन के गाइड लाइन के अनुसार दूकानों को खुलवाया जाय जिससे लोगों को आवश्यक सामान प्राप्त हो सके।
भेजे पत्र में भाजपा विधायक संजय ने कहा है कि कोरोना महामारी पर नियंत्रण हेतु जनपद में लाॅक डाउन लगाया गया है। इसमें आवश्यक बस्तुआंे दवा, सब्जी, दूध, फल एवं दैनिक उपयोग के दुकानों को गाइड लाइन के अनुरूप खोलने की अनुमति दी गई है। शादी समारोहों पर कोई पाबन्दी न होने के कारण कपड़ा, ज्वैलरी, ऋंृगार प्रसाधन, वर्तन आदि की दूकानों के बंद होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में शासन के गाइड लाइन के अनुरूप यदि कपड़ा, ज्वैलरी, ऋंृगार प्रसाधन, वर्तन आदि की दूकानों को निश्चित समय सीमा में खोलने की अनुमति दिया जाय तो लोगों को राहत होगी।
इसी कड़ी में विधायक संजय प्रताप ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर आग्रह किया है कि बस्ती जनपद में इलेक्ट्रिक शवदाह गृह स्थापित कराया जाय जिससे लोगों को अंतिम संस्कार करने में सुविधा हो। इससे जहां जल, वायु प्रदूषण पर अंकुश लगेगा वहीं लकड़ियों की बढ़ती कीमतों से सुविधा होगी।