Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

जयन्ती पर महारानी अहिल्याबाई होल्कर को समाजवादियों ने किया नमन्

बहादुर, निडर, महान योद्धा थीं अहिल्याबाई होल्कर – महेन्द्रनाथ यादव

बस्ती। समाजवादी पार्टी के सिविल लाइन्स स्थित शिविर कार्यालय पर महारानी अहिल्याबाई होल्कर को उनके 295 वीं जयंती पर याद किया गया।
सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर एक बहादुर, निडर और महान योद्धा थीं। उन्होंने अपने शासन के दौरान प्रजा के हित के लिए अनेक कार्य किये।
कहा कि उनको हमेशा से एक बहादुर, आत्मनिष्ठ, निडर महिला के रूप में याद किया जाता है। वेे अपने समय की सर्वश्रेष्ठ योद्धा रानियों में से एक थीं, जो अपनी प्रजा की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहती थीं. इतना ही नहीं उनके शासन काल में मराठा मालवा साम्राज्य ने काफी ज्यादा नाम कमाया था. जनहित के लिए काम करने वाली महारानी ने कई हिंदू मंदिर का निर्माण भी करवाया था, जो आज भी पूजे जाते हैं।
अहिल्याबाई एक दार्शनिक और कुशल राजनीतिज्ञ थीं. इसी वजह से उनकी नजरों से राजनीति से जुड़ी कोई भी बात छुप नहीं सकती थी. महारानी की इन्हीं खूबियों के चलते ब्रिटिश इतिहासकार जॉन कीस ने उन्हें ‘द फिलॉसोफर क्वीन’ की उपाधि से नवाजा था। जानकारी के मुताबिक महारानी अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के चैंडी गांव में हुआ था, जिसे वर्तमान में अहमदनगर के नाम से जाना जाता है।
जयंती पर अहिल्याबाई होल्कर को नमन् करने वालों में मुख्य रूप से मोहम्मद जावेद, अभिषेक उपाध्याय, अखिलेश यादव, शफीक अंसारी, अरविन्द सोनकर, मो0 शाहिर, छोटू मिश्रा, भोला पांण्डेय, सुशील यादव, जर्सी यादव, राम सिंगार यादव, बबलू निषाद, जहीर अंसारी, सुजीत यादव, मोहम्मद हारिस, रौनक उपाध्याय, जुगल किशोर चैधरी के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।