होम आईसोलेशन में नहीं रहेंगे कोमार्बिड बच्चे

– सामान्य इलाज से लेकर वेंटीलेटर तक की होगी व्यवस्था
कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। 
कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के सामान्य इलाज से लेकर वेंटीलेटर सुविधा उपलब्ध कराने तक की व्यवस्था होगी। व्यापक स्तर पर इसके लिए तैयारियां चल रही हैं।
यह बातें अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. एफ हुसैन ने कहीं। वह एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित चिकित्सकों के दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समय के साथ इलाज में व्यापक बदलाव हुआ है। दवाओं में परिवर्तन किया जा रहा है। इलाज के नित नये तरीके सामने आ रहे हैं। चिकित्सकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण इसी को देखते हुए आयोजित किया गया है।
प्रशिक्षक डॉ. आफताब रजा ने कहा कि दक्षता वर्धन के इस कार्यक्रम में चिकित्सकों व स्टॉफ को तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयार करना है। शासन की ओर से कोविड प्रबंधन व इलाज का नया मॉडयूल जारी किया गया है। बड़ों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाएं अब बंद कर दी गई हैं। बच्चों की माइल्ड कैटेगरी में एंटीबॉयटिक की आवश्यकता नहीं होगी।  किस समय बच्चे को ऑक्सीजन की जरूरत होगी, किस समय उसे वेंटीलेटर पर रखना जरूरी होगा तथा वेंटीलेटर पर रखने के बाद कौन-कौन सी सावधानी बरतनी होगी, यह सब जानकारी होना जरूरी है?
उन्होंने कहा कि कोमार्बिड व गंभीर दशा वाले बच्चे में अगर कोविड के लक्षण हैं तो उसे होम आईसोलेशन में कदापि न रखें। 94 प्रतिशत से ज्यादा ऑक्सीजन लेवल वाले बच्चों को ही होम आईसोलेशन में रखने की सलाह दें। प्रशिक्षक डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि पीडियाट्रिक कोविड मैनेजमेंट के बल पर कोविड की तीसरी लहर का सामना कामयाबी के साथ किया जा सकता है।
प्रशिक्षण के दूसरे दिन मंगलवार को चिकित्सकों व स्टॉफ नर्स को जिला अस्पताल के पीआईसीयू लाया गया, जहां पर वेंटीलेटर, नेबुलाईजेशन, ऑक्सीजन कंसंनट्रेटर के इस्तेमाल आदि के बारे में प्रायोगिक जानकारी दी गई। चिकित्सक डॉ. विनोद कुमार, डॉ. पुरूषोत्तम, डॉ. अलका शुक्ला, डॉ. जेपी चैधरी, डॉ. केसी गांधी, डॉ. पंकज शुक्ला, डॉ.तैयब अंसारी, डॉ. आरके यादव, डॉ. सरदार मेंहदी, डॉ. रविंद्र कुमार वर्मा, डॉ. पीके चैधरी, डॉ. सरफराज अहमद, डॉ. विजय यादव, डॉ. वीके मिश्र सहित अन्य चिकित्सक प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन