102/108 एंबुलेन्स का प्रत्येक माह निरीक्षण करेंगे सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे 102/108 एंबुलेन्स का प्रत्येक माह निरीक्षण करेंगे तथा उसमें पायी गयी कमियों को दूर करायेंगे। उक्त निर्देश सीएमओ डाॅ0 अनूप कुमार ने दिया है। सभी अधीक्षक एंव प्रभारी चिकित्साधिकारियों को आज भेजे गये पत्र में उन्होने कहा है कि शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद उनके द्वारा न तो एंबुलेन्स का निरीक्षण किया जा रहा है और न ही उसमें कमियों को दूर किया जा रहा है।
उन्होने निर्देश दिया है कि अपने क्षेत्र के अन्तर्गत संचालित सभी एंबुलेन्स का प्रत्येक माह नियमित रूप से निरीक्षण करते हुए उपकरण एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराये तथा रिपोर्ट उन्हंे उपलब्ध कराये। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होगी।
सीएमओ ने 108 एंबुलेन्स सेवा संचालित करने वाले संस्था के स्टेट हेड को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि जिले में उनके द्वारा संचालित कुछ एंबुलेन्स में ए0सी0 खराब है एंव स्टेपनी भी नही है। उन्होने स्टेट हेड से अनुरोध किया है कि सभी एंबुलेन्स का संस्था के अधिकारी द्वारा सत्यापन कराकर उपकरण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होने बताया कि वर्तमान समय में कोविड का प्रकोप चल रहा है। ऐसी स्थिति में सभी एंबुलेन्स ठीक हालत में रखा जाना अनिवार्य है। उल्लेखनीय है कि जिले में 34 एंबुलेन्स 108 संचालित है, जिसमें से कोविड पाॅजिटिव पाये गये व्यक्तियों के लिए 06 एंबुलेन्स अलग से चिन्हित करके संचालित किया जा रहा है।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन