विपरीत परिस्थितयों में भी कोविड पीडि़तों की सेवा के लिए तत्पर रहे डॉ. मोहन झा

डाक्टर्स डे (01 जुलाई 2021) पर विशेष—

 – पिता की मौत के बावजूद कोविड की दूसरी लहर में संभाली सारी व्यवस्था

– आक्सीजन की फैक्ट्री से लेकर कोविड हॉस्पिटल तक जूझते रहे कठिनाइयों से

कबीर बस्ती न्यूज,संतकबीरनगर।

कोविड की दूसरी लहर के दौरान किसी भी समस्या के समाधान की जरुरत हो, किसी को इलाज की जरुरत रही हो या फिर मरीजों और उनके परिजनों के समस्याओं के निराकरण की बात रही हो। विषम परिस्थितियों में कोई अगर किसी को याद करता था तो वह थे जिले के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहन झा, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी कोविड पीडि़तों की सेवा में पूरा योगदान दिया।

जिले में जैसे ही कोविड वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई और वैक्सीनेशन कार्यक्रम को गति दी जा रही थी कि इसी दौरान कोविड की दूसरी लहर आ गई। प्रदेश के साथ ही जनपद में भी इसका असर पड़ा। जनपद के एकमात्र कोविड हॉस्पिटल पर कोविड मरीजों का पूरा दबाव था। उस समय जिले के तत्कालीन सीएमओ न्यायालयी प्रक्रिया के चलते जिले से बाहर थे। बाद में उनका स्थानान्तरण भी हो गया। ऐसे संकटकाल में एसीएमओं डॉ. मोहन झा ने मोर्चा संभाला और जनपद में 51 वेण्टीलेटर व आक्सीजनयुक्त बेड के साथ 300 बेड का कोविड हॉस्पिटल सीमित संसाधनों के बीच प्रारम्भ करा दिया। कोविड के दौरान ही उनके पिता की भी मौत हो गई। इसके बावजूद डॉ. मोहन झा ने हार नहीं मानी। ऑक्सीजन की फैक्ट्री से लेकर कोविड हॉस्पिटल और विभागीय व्यवस्थाओं के बीच अपने चिकित्सकों के साथ जूझते रहे। इस बीच शासन ने नए सीएमओ की तैनाती से उन्होने कुछ राहत महसूस की लेकिन तैनाती के दो दिन बाद ही उनको भी पितृशोक हुआ और एक बार फिर जिम्मेदारी डॉ. झा पर आ पड़ी। कोई ऐसा व्यक्ति नहीं मिला जिसने यह कहा हो कि उसकी नहीं सुनी गई हो। परिस्थितियों से जूझने वाले डॉ. मोहन झा को ही हर प्रशासनिक अधिकारी भी याद करता था। कोई जरुरत होती तो जिलाधिकारी दिव्या मित्तल डॉ. झा को ही याद करती थीं। निजी अस्पतालों से तालमेल बनाए रखने में भी उन्होने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

कोविड की दूसरी लहर तो समाप्त हो चुकी है, लेकिन डॉ. मोहन झा अब संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों में जुट गए हैं। अपनी टीम को प्रशिक्षित करने के साथ ही सहेजने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पूछे जाने पर कहते हैं कि हम सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। आपदा के समय में हमारी भूमिका और भी बढ़ जाती है।

कोविड की पहली लहर में भी जुटे रहे सेवा में

कोविड की पहली लहर में भी डॉ. मोहन झा ने सेवा से सबका दिल जीत लिया। देश में लॉकडाउन के दूसरे दिन जब सारी व्‍यवस्‍थाओं को सुचारु रुप से सम्‍पन्‍न कराने के लिए मुख्‍यमन्‍त्री की वीडियो कांफ्रेसिंग होने वाली थी, उसी दौरान दो घण्‍टे पहले ही घर से फोन आया कि घर की जिम्‍मेदारियों का निर्वहन करने वाली उनकी भाभी की दुर्घटना में मौत हो गई है। इतनी जानकारी होने के बाद वे खुद संयत हुए, अपने परिवार के लोगों को सान्‍त्‍वना दी वीडियो कान्‍फ्रेसिंग अटेण्‍ड करने के बाद उसके हिसाब से सारी व्‍यवस्‍थाएं कराई तथा जिलाधिकारी और प्रमुख सचिव स्‍वास्‍थ्‍य से अनुमति लेकर दूसरे दिन खुद 400 किमी गाड़ी चलाते हुए परिवार को लेकर अपने पैतृक निवास पहुंचे, जिसके चलते दूसरे दिन उनका दाह संस्‍कार हो पाया। दाहसंस्‍कार के पश्‍चात वे फिर आकर कोरोना पीडि़तों की सेवा में लग गए।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन