82 वें जन्म दिन पर याद किये गये प्रसिद्ध गाधीवादी बंशीधर दूबे

 कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।

प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक कला प्रसार समिति के पूर्व उप सभापति स्व.  बंशीधर दूबे को उनके 82 वां जन्म दिन पर शारीरिक दूरी का पालन करते हुये सादगी से याद किया गया। स्व. बंशीधर दूबे के पुत्र एवं कला प्रसार समिति के  सचिव हरि स्वरूप दूबे ने परिजनों और पदाधिकारियों के साथ  गांधी कला भवन स्थित महात्मा गांधी और बंशीधर दूबे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन् किया।
संक्षेप में वक्ताओं ने  बंशीधर दूबे के व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि जिस गांधी कला भवन में कभी सब्जी बाजार लगता था उन्होने उसे मुक्त कराकर एक आयाम दिया किन्तु दुर्भाग्य से गांधीकला भवन पुनः जब से प्रशासन के हाथ में आया है वैचारिक और सांस्कृतिक गतिविधियां ठप पड़ गयी हैं। निर्णय लिया गया कि एक प्रतिनिधि मण्डल जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें यथा स्थिति से अवगत कराने के साथ ही गांधी कला भवन को पुनः कला प्रसार समिति को सौंपने की मांग करेगा। वरिष्ठ साहित्यकार सत्येन्द्रनाथ ‘मतवाला’ सूर्य कान्त त्रिपाठी, यस.सी. शुक्ल वीरेन्द्रनाथ पाण्डेय एडवोकेट, विवेक पाल, अपूर्व शुक्ल, अमरनाथ शुक्ल आदि ने बंशीधर दूबे के व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि वे महात्मा गांधी को विचारों को आगे बढाने के योगदान के लिये सदैव याद किये जायेंगे।
कला प्रसार समिति के संयुक्त सचिव हरिस्वरूप दूबे ने  आभार व्यक्त करते हुये कहा कि उनकी ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है कि गांधी कला भवन को समिति को सौंपा जाय। इस दिशा मंें समाजसेवियों, प्रबुद्धजनों, जन प्रतिनिधियों को भी आगे आना होगा। कार्यक्रम में अरविन्द तिवारी, देवेन्द्रनाथ पाण्डेय, सोनू यादव, मुन्ना गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, कृष्णा दूबे, यजत शुक्ल, शिशु श्रीवास्तव, दिव्या पाण्डेय, सन्तोष बरनवाल, घनश्याम मिश्र, विजय पाण्डेय, गौरव मणि त्रिपाठी,  आदि उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी