Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

महसो बाजार में हुई लुट का अनावरण.पुलिस मुठभेड़ में दो अभियुक्त गिरफ्तार

  • चोरी की मोटर साईकिल व चोरी की 58,500/- रुपया तथा दो अदद तमंचा बरामद

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।

थाना लालगंज के महसो बाजार में  20.06.2021  को देशी शराब की दुकान में हुई लुट की घटना मु0अ0सं0 114/21 धारा 392,397,411 IPC का अनावरण करते हुए थानाध्यक्ष लालगंज रोहित उपाध्याय, प्रभारी एंटी नारकोटिक टीम योगेश कुमार सिंह व प्रभारी एंटी वैकल टीम गजेंद्र सिंह द्वारा संयुक्त कर्यवाही करते हुए आज दिनांक 01.07.2021 को पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त 1. दीपक चौधरी उर्फ रामु उर्फ प्रदीप पुत्र दशरथ ग्राम लकड़ा थाना लालगंज जनपद बस्ती व 2. चन्दन निषाद पुत्र अर्जुन प्रसाद निषाद ग्राम गोनार थाना लालगंज जनपद बस्ती को भवानी पुर नरौली मार्ग पर पाकड़ डाड़ तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया तथा मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त चन्दन के बाए पैर में व दीपक चौधरी के दाए पैर में गोली लगी है । घायलो को इलाज हेतु जिला अस्पताल बस्ती भेजा गया। मुठभेड़ के दौरान एंटी नारकोटीक टीम के आरक्षी रमेश कुमार गुप्ता के हाथ में गोली लगी है।
अभियुक्त गण द्वारा पुलिस पर अवैध असलहे से फायर करने अन्य बरामदगी के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0 122/21 धारा 307,420,467,468,471 भा0द0वि0, मु0अ0सं0 123,124/2021 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
1. दीपक चौधरी उर्फ रामु उर्फ प्रदीप पुत्र दशरथ ग्राम लकड़ा थाना लालगंज जनपद बस्ती।
2. चन्दन निषाद पुत्र अर्जुन प्रसाद निषाद ग्राम गोनार थाना लालगंज जनपद बस्ती।

पूछताछ के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्तों का विवरण:-
1.नफीस खान पुत्र सवीर खान ग्राम महसो थाना लालगंज जनपद बस्ती।
2.नीरज गुप्ता पुत्र रामभगवत गुप्ता ग्राम जसराव (महसो) थाना लालगंज जनपद बस्ती।

चन्दन निषाद का आपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0सं0 382/2020 धारा 308,323 IPC थाना कोतवाली जनपद बस्ती ।

बरामदगी का विवरणः-
1. 58,500 रुपया नगद (लूट की)
2. एक अदद मोटर साईकिल स्पलेंडर प्लस (फर्जी नम्बर UP-51 R0452, सही नम्बर UP-58
F9007) चोरी की ।
3. एक अदद तमंचा, दो अदद जिन्दा व एक अदद खोखा कारतुस 315 बोर।
4. एक अदद तमंचा, दो अदद जिन्दा व एक अदद खोखा कारतुस 12 बोर।
5. दो अदद मोबाइल फोन ।

पुछताछ का विवरणः-
पुछताछ में दोनो अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि 20.06.2021 को हम दोनो तथा नीरज गुप्ता व नफीस खान ने प्लान बनाकर महसो राजा मैदान के बगल में देशी शराब की की दुकान का दरवाजा तोड़कर पिस्टल दिखाकर 1,98,000 रुपया ले लिए जिसमें हम दोनो दुकान के अन्दर घुसे थे निरज दरवाजे पर था तथा नफीस मैदान में खड़ा होकर आने-जाने वालो पर नजर रख रहा था लुट के उपरान्त हम दोनो 49,000-49,000 हजार तथा नफिस व निरज 50,000-50,000 रुपये लिए तथा लुट में जो पिस्टल हमने उपयोग किया था वह निरज का था धटना के बाद वह अपने  साथ ले गया घटना में प्रयोग किया गया वाहन यही है जो आपने बरामद किया है । जिसको हम दोनो ने ग्राम अकेला कुवेरपुर में आयी एक बारात से चुराई थी । रुपयो के सम्बंध में  चंदन निषाद से पुछा गया तो बताया कि 49,000 रुपये में से 30,000 रुपये उसी लूट का है जो आप को मिला तथा 12,000 रुपये का मैने मोबाईल खरीद लिया वही मोबाइल है तथा 7,000 खाने पिनें  में खर्च हो गया है तथा दीपक चौधरी से पुछा गया तो बताया कि 49000 रुपये में से 28500 उसी लूट का है तथा 2000 रुपये का मैने मोबाईल खरीद लिया है तथा 18500 रुपये मैने अपने परिवार में खर्च कर दिया है । तमंचा व कारतुस के बारे में पुछने पर बताया कि विहार से एक व्यक्ति लाकर तमंचा कारतुस गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पास बेचता है उसी से हम लोगो ने खरीदा है जिसका नाम पता हम लोग नही जानते  है ।
इस सराहनीय कार्य के लिए उपरोक्त टीम को पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती द्वारा 25000 रुपये पुरस्कृत करने की घोषणा कि गयी।