Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

सपा नेता का वाहन तोड़े जाने पर भड़के सपाई

सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कलवारी थाने पर दिया धरना

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।

आगामी 10 जुलाई को होने वाले क्षेत्र पंचायत ब्लाक प्रमुखों के चुनाव को लेकर राजनीतिक गहमागहमी तेज हो गई है। मंगलवार को समाजवादी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्याम नारायण शुक्ला उर्फ कक्कू शुक्ला के वाहन पर कलवारी एहतमाली के निकट हाइवे पर भाजपा की झण्डा लगी गाडियो में बैठे लोगों द्वारा पुलिस की मौजूदगी में तोड़फोड़ किये जाने, जान लेवा हमले का मामला सामने आया। कक्कू शुक्ला  सपा   जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के पुश्तैनी घर कलवारी एहतमाली में उनसे मिलकर वापस जा रहे थे। सूचना मिलते ही समाजवादियों में आक्रोश की स्थिति बन गई और दोषियों पर कार्रवाई एवं न्याय की मांग को लेकर सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ कलवारी थाने में धरने पर बैठ गये।
सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने पुलिस अधीक्षक सहित अन्य सम्बंधित उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर  कहा है कि कलवारी थाने के दारोगा अपने बोलोरो गाडी जिसमें दो सिपाही बैठे थे उनके साथ 10 लग्जरी गाडिया थी। दारोगा ने समाजवादी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्याम नारायण शुक्ला उर्फ कक्कू शुक्ला की गाडी को रूकवा लिया कहा बाहर उतरिये, जब उन्होने बात करना चाहा तो पुलिस के संरक्षण में कुछ गुण्डो ने अवैध असलहा लेकर उन पर जान लेवा हमला बोल दिया और गाडी को तोड़ने के साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुये अवैध असलहा लहराते हुये दारोगा के संरक्षण में वहां से चले गये।
सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि जान बूझकर सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं का पुलिसिया संरक्षण में उत्पीड़न किया जा रहा है। पार्टी इसे बरदाश्त नहीं करेगी। कहा कि  ब्लाक प्रमुखों का चुनाव  निष्पक्ष रूप से कराया जाय।