Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

तीन लाख सालाना आय वाले परिवारों को भी मिलेगा योजना का लाभ

– शासन ने परिवार पूर्व निर्धारित आय सीमा दो से बढ़ाकर किया तीन लाख
कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती, उ0प्र0।
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में परिवार की आय सीमा में इजाफा कर दिया गया है। अब इस योजना का लाभ वह बच्चे भी उठा सकेंगे जिनके परिवार या संरक्षक की वार्षिक आय तीन लाख रूपये तक है। इससे पहले दो लाख रुपए सालाना आय वाले परिवारों के बच्चों को ही लाभ दिलाए जाने का प्रस्ताव था। वार्षिक आय का दायरा बढ़ा दिए जाने से प्रदेश के ज्यादा बच्चों को योजना का लाभ मिल सकेगा।
कोरोना काल मार्च 2020 से अनाथ हुए बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना शुरू की गई है। इसमें आर्थिक और शैक्षिक मदद बच्चों को पहुंचाना है।
उत्तर प्रदेश शासन ने छह जुलाई को पत्र जारी कर आय सीमा में संशोधन कर दिया गया है। निदेशक महिला कल्याण को जारी पत्र में कहा गया है कि अब इस योजना के दायरे में ऐसे परिवारों के अनाथ हुए बच्चों को भी शामिल किया जाए जिनके परिवार या संरक्षक की सालाना आय तीन लाख रुपए तक है।
क्या है बाल सेवा योजना
मार्च 2020 से अब तक कोविड में अपने माता-पिता या दोनों में से किसी एक को खोने वाले बच्चों के जीवन को संवारने के लिए प्रदेश स्तर पर यह योजना शुरू की गई है। योजना का मूल उद्देश्य हालात से परेशान बच्चों को तत्काल मदद पहुंचाने के साथ उनको गलत हाथों में जाने से बचाना है।
अनाथ हुए बच्चों के भरण-पोषण, शिक्षा, चिकित्सा आदि की व्यवस्था का पूरा ध्यान योजना में रखा गया है। शून्य से 18 साल तक के बच्चे योजना के पात्र होंगे। योजना की श्रेणी में आने वाले बच्चों के वैध संरक्षक के बैंक खाते में 4000 रुपए प्रतिमाह सरकार की ओर से भेजे जाएंगे।