सुकृति चन्द्रा का रियलिटी शो में चयन, सम्मानित कर बढाया उत्साह

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।

शिवा  कालोनी निवासी डॉ. शैलजा सतीश की पुत्री सुकृति चन्द्रा का चयन टी.वी. रियलटी शो डांस का तड़का के लिये हुआ है। इसका प्रसारण ढिशुम चैनल पर शाम को 7 बजे से 8 बजे तक 17 जुलाई से होगा। सुकृति चन्द्रा की इस सफलता पर मंगलवार को प्रेस क्लब में आर्ट ऑफ बस्ती के अध्यक्ष हाशिम अहमद विक्की एवं लक्ष्य एकेडमी के संस्थापक जितेन्द्र यादव और विजय जायसवाल, शुभागी फिल्म फाउन्डेशन के राधेश्याम, शाद अहमद शाद, कुनाल चंचल आदि ने शाल ओढाकर सम्मानित करते हुये उत्साहवर्धन किया।
सुकृति चन्द्रा को पिछले 6 वर्षों से नृत्य गुरू मास्टर शिव द्वारा नृत्य के विविध आयामों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मास्टर शिव ने कहा कि सुकृति में ढेरो संभावनायें हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश चित्रगुप्त, प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, अजीत सिंह पटेल, विशाल पाण्डेय, आर.के. शुक्ला, दिनेश त्रिपाठी, कमलेश शर्मा, शिवम शर्मा, विन्ध्याचल गुप्ता, सूरज श्रीवास्तव, शुभम गुप्ता, उत्कर्ष श्रीवास्तव, इन्द्रेश यादव,  आरोही, राहुल सोनकर आदि ने सुकृति का उत्साहवर्धन किया।

ब्रेकिंग न्यूज़
न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी