Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

हरियाली की ओर रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन

रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन ने चलाया पौधरोपण का अभियान

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन की ओर से पौधरोपण का अभियान चलाया जा रहा है। इसी श्रंखला में रविवार को रेलवे सुरक्षा बल के साथ मिलकर रेलवे परिसर में पौधरोपण किया गया। रोटरी अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव ने कहा कि इस वर्ष चलाये जा रहे सघन वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधों की संख्या नही उनकी सुरक्षा को महत्व दिया जा रहा है।

मसलन पौधे वहीं लगाये जा रहे हैं जहां उनकी पूरी सुरक्षा हो और पौधे वृक्ष का रूप लें। रोटरी अध्यक्ष ने कहा पौधरोपण से पहले इनकी सुरक्षा के लिये लीडरशिप और ओनरशिप तय होनी चाहिये। ऐसे पौधे ही वृक्ष का रूप ले पाते हैं जहां यह पहले से तय रहता है। प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव ने कहा परिसर में लगाये गये पौधों की समुचित देखभाल होगी, इसे लोग वृक्ष बनते देख पायेंगे। उन्होने रोटरी के अभियान की सराहना की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

रोटरी ने इस वर्ष पौधरोपण अभियान की शुरूआत आईजी कैम्पस से की थी, आईजी अनिल कुमार राय ने भी पौधरोपण किया था, इसके बाद वाल्टरगंज स्थित देशराज नारंग इ.का. में पौधरोपण किया गया था। अभी और भी कई स्थान चिन्हित किये गये जहां समाज के विशिष्टजनों के साथ मिलकर पौधरोपण किया जाना है। रोटेरियन रामविनय पाण्डेय, देवेन्द्र श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, पुनीत पाण्डेय, दिलीप कुमार, संजय पाल, कमलेश कुमार चैबे, मो. इजहार, कृष्णमोहन पाठक, मृत्युजय कुमार सिंह, श्रीमती रीता राय, रंजन सिंह, आंनद यादव आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।