Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

विष्णुदत्त ओझा की पुण्यतिथि पर लोगों ने किया रक्तदान

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

भारतीय जनता यूवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष, मंडलीय गौरक्षा समिति बस्ती के संस्थापक एवं योगी आदित्यनाथ के अनन्य सहयोगी रहे स्व. विष्णुदत्त ओझा की दसवीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कालेज के रक्तकोष परिसर में विष्णुदत्त ओझा रक्तदान एवं जनसेवा समिति के संयोजक एवं समाजसेवी नन्दीश्वरदत्त ओझा के संयोजन में आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़चढकर हिस्सा लिया।

इसके बाद ‘‘युवाओं में राष्ट्रीय चरित्र के निर्माण की आवश्यकता’’ विषय पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया है जिसमे वक्ताओं ने अपने विचार साझा किया। सभी ने युवाओं में राष्ट्रीय चरित्र के निर्माण पर जोर दिया। कहा जब युवाओं में राष्ट्रीय भावनायें कमजोर होती हैं तो राष्ट्र कमजोर होता है, इसलिये युवाओं को राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव रखना होगा। नन्दीश्वरदत्त ओझा ने कहा स्व. ओझा हिन्दुत्व के पुराधा थे, अनाथों, अशक्तों, गरीबों व अभावग्रस्त लोगों की मदद करना उनकी दिनचर्या थी। उनकी अविस्मरणीय कार्यशैली युवाओं को हमेशा प्रेरित करती रहेगी। अभयदेव शुक्ल, धर्मेन्द्र सोनकर, डा.अंसार अली ने कहा स्व. ओझा समरसता के अग्रदूत थे, हिन्दुत्व का रक्षक होते हुये भी वे दूसरे धर्म और जातियों के लोगों के साथ भी न्याय का पक्ष लेकर खड़े रहते थे।

इन्होने बढ़ाया उत्साह

स्व. ओझा को श्रद्धांजलि देने तथा रक्तदाताओं को उत्साब बढ़ाने के लिये जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, भाजपा अध्यक्ष महेश शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता गोपेश्वर त्रिपाठी, आर्य समाज बस्ती के प्रधान ओमप्रकाश आर्य सहित कई गणमान्य मौके पर पहुंचे और रक्तदान को सबसे बड़ा दान बताया।

इन्होने किया रक्तदान

मयंक शुक्ला, अजय चौधरी, कृष्ण कुमार गुप्ता किस्सू, जयप्रकाश, अवधेश पांडे, भवानी प्रसाद, प्रिंस बरनवाल, मनीष श्रीवास्तव, आदर्श उपाध्याय, सौरभ दुबे, मनीष शुक्ला, ऋतुराज सिंह, सिद्धार्थ शुक्ला, मोहम्मद वासिफ, श्वेतांक द्विवेदी, शुभम पांडे, अंबिकेश्वर दत्त ओझा, विनीत तिवारी, अंबिकेश्वर शुक्ला, मनीष शुक्ला, अभय ओझा, बंटी तिवारी, अजीत पांडे, कृष्ण कुमार, पवन मिश्रा, विवेक चौबे, ओमकार नाथ दुबे, जयप्रकाश मिश्रा, शिवम गौड़, शुभम पांडे, सिद्धार्थ पांडे, अनूप त्रिपाठी, पप्पू मिश्रा, केशव अग्रवाल, उत्कर्ष उपाध्याय, मनीष त्रिपाठी, मोहित शुक्ला, अवधेश पांडे, मनोज तिवारी, अनिरुद्ध पांडे, प्रशांत मिश्रा, गौरव, शिवांग शुक्ला, सिद्धार्थ, विनोद मणि, धर्मेंद्र सोनकर, लक्ष्मण चौरसिया, अभय देव शुक्ला, अंकित शुक्ला, अजीत श्रीवास्तव, आशुतोष ओझा, संजय कुमार, विशाल शुक्ला, विवेक प्रकाश सिंह, डॉ रविंद्र मिश्रा, गोलू सोनकर, शैलेश दुबे बादि ने रक्तदान कर स्व. विष्णुदत्त ओझा को श्रद्धांजलि दी।