Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

कारगिल विजय दिवस की स्मृति में 21 यूनिट ब्लड डोनेट कर बलिदानी सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

कारगिल विजय दिवस की स्मृति में रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन एवं इनरह्वील क्लब बस्ती मिडटाउन की ओर से अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव एवं आशा अग्रवाल के संयोजन में जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित कर बलिदानी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर 21 यूनिट ब्लड इकट्ठा किया गया।

शिविर को उद्घाटन 51 बार रक्दान कर अपनी खास पहचान बना चुके ग्रामीण बैंक के अधिकारी राजेश श्रीवास्तव एवं सैनिक कल्याण अधिकारी कमाण्डर बृजेन्द्र कुमार एवं सूबेदार अनूज राणा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी क्लब के पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। रोटरी सचिव राटेरियन एसके त्रिपाठी ने कहा रक्तदान के शिविर हर तीन माह पर आयोजित किये जायेंगे। कार्यक्रम को सफल और सार्थक बनाने में रो. प्रमोद गाडिया, रो. देवेन्द्र श्रीवास्तव, रो. रामविनय पाण्डेय, डा. डीके गुप्ता, प्रदीप सिंह, पुनीत पाण्डेय, विवेक वर्मा, आशीष श्रीवास्तव, डा. रमा शर्मा, डा. निधि गुप्ता, इनरह्वील क्लब के दीपा खण्डेलवाल, सुमन मोदी, मनमोहन श्रीवास्तव काजू आदि ने सराहनीय योगदान दिया।

इन्होने किया प्रेरित

रक्दान शिविर में बड़े उत्साह के साथ लोगों ने हिस्सा लिया। 18 साल के उज्ज्वल खण्डेलवाल, प्रीता खण्डेलवाल, मुकेश खण्डेलवाल दम्पति, डा. अजीत श्रीवास्तव राज ने अन्य रक्तदाताओं को प्रेरित किया। सबसे कम उम्र के रक्तदाता उज्ज्वल खण्डेलवाल को देखकर रक्दाताओं का उत्साह दोगुना हो गया।

इन्होने भी किया रक्तदान

उपरोक्त के अलावा सूरज, रोशन, सुजान थापा, राम निवास चौधरी, अनूप कुमार पाण्डेय, छिवया खण्डेलवाल, सुपेन्द्र पाल सिंह, मनीष दुबे, सुचिता श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, भारतराम, प्रदीप कुमार सिंह, अनुज कुमार पाल विपुल चौधरी आदि ने रक्तदान किया। रक्तदाओं ने कहा इससे बड़ा पुनीत कार्य कुछ नही हो सकता।

सम्मानित किये गये रक्तदाता

रक्तदाताओं को रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने को प्रमाण पत्रक देकर सम्मानित किया गया। सबसे अधिक 51 बार रक्तदान करने वाले राजेश श्रीवास्तव को अंगवस्त्र व प्रमाण पत्र दिया गया। राजेश ने अपने अनुभवों को साझा करते हुये कहा रक्तदान से जो संतुष्टि मिलती है वह किसी अन्य कार्य से नही मिलती। रक्तदान लोगों को निरोगी काया प्रदान करता है। साथ ही इससे दूसरों की जान बचाई जा सकती है।