Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

जिले में 2582 दिव्यांगों को वितरण किया जायेगा उपकरण

केन्द्रीय सामाजिक आधिकारिता मंत्री डॉ0 वीरेन्द्र सिंह 07 अगस्त को वर्चुअल माध्यम से करेंगे कार्यक्रम का शुभारम्भ 

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिले में 2582 दिव्यांगों को उपकरण वितरण किया जायेगा। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ केन्द्रीय सामाजिक आधिकारिता मंत्री डॉ0 वीरेन्द्र सिंह 07 अगस्त को 11.00 बजे से वर्चुअल माध्यम से करेंगे। उक्त जानकारी जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने दिये है। अपने कैम्प कार्यालय में आयोजित तैयारी बैठक में उन्होने कार्यक्रम का नोडल उप निदेशक दिव्यांग अनूप कुमार सिंह को बनाया है।
उन्होने बताया कि कुल 1160 एडिप योजना के तहत दिव्यांगों को उपकरण दिये जायेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 1422 वृद्धजनों को उपकरण वितरण किया जायेगा। 07 अगस्त को भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया जायेंगा, जिसमें 100 लाभार्थियों को उपकरण वितरण किया जायेंगा। इसका उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री द्वारा वर्चुअल माध्यम से सभी को सम्बोधित करके किया जायेंगा।

इस संबंध में उन्होने अधिकारियों के साथ बैठक करके उन्हें व्यवस्था संबंधी जिम्मेदारिया सौपा है। बैठक में सीडीओ डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति, मुख्य कोषाधिकारी श्रीनिवास त्रिपाठी, एसडीएम सदर पवन जायसवाल, उप निदेशक दिव्यांग अनूप कुमार सिंह, एलिम्को संस्था के प्रबन्धक हरीश कुमार तथा सहायक प्रबन्धक सुरेन्द्र कुमार उपस्थित रहें। हरीश कुमार ने बताया कि पात्र लाभार्थियों का चयन 01 से 20 मार्च 2021 के बीच प्रत्येक ब्लाक पर कैम्प आयोजित करके किया गया था। उन्होने बताया कि 09 अगस्त से सभी ब्लाको में कैम्प आयोजित करके वहॉ के लाभार्थियों को उपकरण वितरण किया जायेंगा।