ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

डीएम ने किया बस स्टेशन का आकस्मिक निरीक्षण

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने उ0प्र0 राज्य परिवहन निगम के बस्ती स्थित बस स्टेशन का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होने यात्री सुविधाओं को बढाने के दृष्टिगत यात्री सेड बनाने तथा वाटर एटीएम लगवाने का प्रस्ताव देने के लिए सहायक प्रबन्धक आरपी सिंह को निर्देश दिया है। उन्होने पूर्व से निर्मित यात्री सेड का निरीक्षण किया तथा इसमें यात्रियों को बैठने के लिए बेंच लगाने का निर्देश दिया है। उन्होने कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक प्रबन्धक आरपी सिंह ने बताया कि पुराना भवन डिमोलिस करने की कार्यवाही चल रही है। यात्रियों को पीने के लिए एक आरोवाटर मशीन की सुविधा उपलब्ध है, एक और आरो की आवश्यकता है। निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी सुबेदार सिंह, बृजेश पाण्डेय, अभिनव श्रीवास्तव, सुशील गौड़, बृजेश यादव, वीरेन्द्र चौधरी उपस्थित रहें।