ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

गैर कांग्रेसी सरकारों ने यूपी का बंटाधार किया- देवेन्द्र श्रीवास्तव

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

मंहगाई, मूल्य वृद्धि के सवाल पर कांग्रेस की पद यात्रा 10 को

डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस मूल्य वृद्धि एवं बढ़ती मंहगाई के सवाल को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर मंगलवार 10 को अगस्त को अगस्त क्रान्ति के अवसर पर बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के गन्ना विकास इण्टर कालेज मुण्डेरवा से किसान तिराहे तक पद यात्रा निकाली जायेगी। पार्टी के प्रदेश सचिव देवेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिये गांव- गांव जाकर लोगों से सीधा संवाद बनाया जा रहा है।
कांग्रेस नेता देवेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी को लेकर लोगों में आक्रोश है और भाजपा सरकार को लेकर सभी वर्गो में गुस्सा है। अब लोग मन बनाने लगे है कि कांग्रेस की पुनः मजबूत सरकार बने जिससे समस्याओं से मुक्ति मिल सके। बोदवल, टिकरिया, हल्लौर नगरा, अमानाबाद, जय विजय सहित अनेक क्षेत्रों में सघन सम्पर्क के दौरान देवेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि गैर कांग्रेसी सरकारों ने उत्तर प्रदेश के विकास के स्वरूप का बंटाधार कर दिया। कांग्रेस की सरकार में जो उद्योग लगे थे उन्हें राजनीतिक साजिश से बंद करा दिया गया। मंगलवार 10 को अगस्त को बड़ी संख्या में लोग पद यात्रा में शामिल होंगे। सम्पर्क के दौरान देवेन्द्र श्रीवास्तव के साथ ब्लाक अध्यक्ष रामप्रीत चौधरी, लालजी पहलवान, महेन्द्र श्रीवास्तव, दिवाकर चौरसिया, अमरनाथ चौहान, आजम, बब्लू गौतम, प्रेमचन्द्र गुप्ता, शर्मिला, रेखा, माया, सुनीता आदि शामिल रहे।