ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मानित हुये मेधावी छात्र

कोरोना काल में छात्रों ने अपना श्रेष्ठतम दिया- हरीश द्विवेदी

युवा पीढी देश की वास्तविक सम्पत्ति- महेश शुक्ल

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. अजीत प्रताप सिंह के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि कोरोना संकट काल में जिस प्रकार से शिक्षा अर्जित कर छात्रों ने अपना श्रेष्ठतम दिया है वह स्वागत योग्य है। कहा कि सम्मान देने से और बेहतर कार्य की क्षमता विकसित होती है।
अध्यक्षता करते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि शिक्षा प्रकोष्ठ ने  मेधावियों को सम्मानित कर अनुकरणीय कार्य किया है। छात्र, युवा पीढी ही भारत की वास्तविक सम्पत्ति है। इन्हें बेहतर वातावरण मिले यह हम सबकी जिम्मेदारी है।
गोरक्ष प्रान्त शिक्षक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक संजय द्विवेदी ने सांसद हरीश द्विवेदी और भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल को राम दरबार की प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
इस अवसर पर हाई स्कूल और इण्टरमीडिएट सभी बोर्डो में सर्वाधिक अंक लाने वाले 75 छात्र-छात्राओं मयंक बरनवाल, अभिजात कुमार, अंशिका सिंह, तूहा बानो, शुभेन्दु मणि त्रिपाठी, वैष्णवी, साहिना खातून, अभिषेक त्रिपाठी, एकता अग्रहरि, सुयश कुमार मिश्र, महिमा मौर्य, चंदन शर्मा आदि को प्रमाण-पत्र, मेडल देकर उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेन्द्रनाथ तिवारी, रामचरन चौधरी, अरविन्द पाल, रघुनाथ सिंह, राकेश श्रीवास्तव, अनूप खरे, आशीष कुमार श्रीवास्तव,  पं. सरोज मिश्र, विद्यामणि सिंह, वैभव चर्तुवेदी, जान पाण्डेय, दीपक गौड़, पवन सिंह, मनमोहन तिवारी, ब्रम्हानन्द शुक्ल, जे.पी. तिवारी, महन्थ पाल, सचिन सिंह, अमरनाथ, अजय पाल, सलमान खान, आलम चौधरी,  प्रत्युष विक्रम सिंह के साथ ही भाजपा के अनेक     पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।