Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

पर्यावरण रक्षा के लिये रोप रहे हैं पौध

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्रिय एम ए ग्रुप ट्रस्ट द्वारा अध्यक्ष मंजू आशीष बुद्धघोष के संयोजन में बस्ती सहित पूर्वान्चल के अनेक जनपदों में सघन पौधरोपण के साथ ही पौधों की सुरक्षा के लिये अभियान चलाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों, सदस्यों ने विभिन्न खाली स्थानों पर 750 से अधिक पौध रोपे।
मंजू आशीष बुद्धघोष ने यह जानकारी देते हुये बताया कि ट्रस्ट का उद्देश्य स्वस्थ, शिक्षित, समर्थ समाज की रचना में सहयोग करना है। पौधरोपण में मुख्य रूप से डॉ. आशीष कुमार गौतम, सुमित गुप्ता, बरून, अरुण कुमार, अज्ञेय कुमार गौतम, अनुपम मौर्या, अभय शाह, आशीष कुमार भारती, शेखर गुप्ता, राम मनोहर आदि योगदान दे रहे हैं। बताया कि ट्रस्ट की ओर से शीघ्र ही शिविर लगाकर अभिभावाकों को जागरूक किया जायेगा कि वे अपने पाल्यों को अनिवार्य रूप से शिक्षित करें।