कुपोषण से मुक्ति दिलाने तथा उनके स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए निकाली रैली

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

छोटे बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने तथा उनके स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट से एक रैली का आयोजन किया गया। इसको सांसद हरीश द्विवेदी तथा विधायक दयाराम चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर विकास भवन में सम्पन्न हुयी।
इस अवसर पर सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि पूरे माह महिलाओं एवं बच्चों के पोषण स्थिति में सुधार के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिला एवं बच्चे परिवार की धुरी की तरह होते हैं। इनके स्वस्थ एवं तंदुरुस्त रहने से परिवार खुशहाल रहता है। वर्तमान सरकार ने इनकी चिंता करते हुए इससे संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे प्रत्येक सप्ताह कार्यक्रम आयोजित कर महिला एवं बच्चों के स्वास्थ्य के लिए इन्हें योजनाओं का लाभ दिलाएं।
उन्होंने कहा कि प्रथम सप्ताह में समस्त स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों एवं ग्राम पंचायतों की अतिरिक्त भूमि पर पोषण वाटिका स्थापित की जाएगी तथा पौधरोपण भी किया जाएगा। दूसरे सप्ताह में बच्चों, किशोरी बालिकाओं, तथा गर्भवती महिलाओं को योग के सूत्र बताए जाएंगे। तीसरे सप्ताह में अनुपूरक पोषाहार वितरित किया जाएगा।
इस अवसर पर सीडीओ डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति ने सभी विभागों के बीच आपसी समन्वय बनाकर पूरे माह कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर विधायक दयाराम चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सावित्री देवी, जगदीश शुक्ला, राजकुमार शुक्ला, सीडीपीओ तथा स्कूल की छात्राएं उपस्थित रहीं।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर