ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

7 को ट्विटर अभियान, 14 को  धरना देंगे प्राथमिक शिक्षक

बैठक में शिक्षकों ने बनाया 21 सूत्रीय मांगो को लेकर आन्दोलन की रणनीति

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक शुक्रवार को जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आगामी 7 सितम्बर को 21 सूत्रीय विन्दुओं को लेकर दिन में 10 बजे से 1 बजे तक ट्विटर अभियान चलाने, 14 सितम्बर को अवकाश लेकर सभी बीआरसी केन्द्रों पर समस्याओं के निस्तारण हेतु एक दिवसीय धरना देने का निर्णय लिया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये संघ जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह ने कहा कि  लम्बे समय से 21 सूत्रीय विन्दुओं के निस्तारण हेतु विभाग और सरकार से आग्रह किया जा रहा है किन्तु समस्यायें यथावत हैं, ऐसे में विवश होकर ट्विट और धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है।
जनपदीय मंत्री बाल कृष्ण ओझा ने कहा कि शिक्षकों का जनपद के भीतर स्थानान्तरण, पदोन्नति, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकांे का नियमितीकरण, रसोईयों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय वृद्धि, कैशलेश चिकित्सा, एसीपी का लाभ, उपार्जित अवकाश, सामूहिक बीमा की राशि बढाने, मृतक शिक्षकों के आश्रितों को टीईटी से मुक्त किये जाने, 17140 व 18150 का लाभ देने, छात्रोें को फर्नीचर, पीने का शुद्ध पानी एवं स्कूलों में चहरदीवारी आदि की 21 लम्बित मांगों को लेकर शिक्षक आन्दोलन को बाध्य है। सरकार शीघ्र इसका निस्तारण करे।
जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने कहा कि जनपद के 69000 भर्ती में शिक्षकों का सभी सत्यापन आने के बाद भी हजारों शिक्षकों का बकाया वेतन आदेश लम्बित है। यदि 20 सितम्बर तक आदेश जारी नहीं होता है तो 21 सितम्बर से शिक्षक आन्दोलन को बाध्य होंगे।
बैठक में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष सुधीर तिवारी, शिव प्रकाश सिंह, उमाकान्त शुक्ल, प्रवीण श्रीवास्तव, गिरजेश चौधरी, रूकुनुद्दीन, डॉ. प्रमोद सिंह, प्रताप नरायन, अशोक यादव, शिवरतन, रजनीश यादव, अनिल पाठक, राजकुमार तिवारी, सनद पटेल, मक्खन लाल, सुरेश गौड़, राजकुमार, शेषनाथ यादव, मुस्तकीम, मो. असलम, विनोद   चौधरी, खुर्शीद, कविन्द्र चौधरी के साथ ही अनेक शिक्षक शामिल रहे।