ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि की बैठक मे सौंपी गयी जिम्मेदारी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

मालवीय रोड स्थित बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि  मंडल कार्यालय में हुई आवश्यक बैठक में सांगठनिक विस्तार करते हुये जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल ने सुनील कुमार को नगर महामंत्री और माधव गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। फूल माला पहनाकर जिलाध्यक्ष व महामंत्री सुर्यकुमार शुक्ला ने नये पदाधिकारियों को उनके दायित्व से अवगत कराया। बैठक में नगर अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, नीरज गुप्ता, परशुराम चौधरी, रविन्द कश्यप, धर्मेन्द्र चौरसिया, अशोक श्रीवास्तव, अरविन्द गुप्ता, शिवेन्द्र गुप्ता, रवि चौधरी आदि मौजूद रहे। बैठक में बोलते हुये जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल ने कहा कि बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सदैव व्यापारियों के हित की लड़ाई लड़ता रहा है। सांगठनिक ताकत से बड़ी से बड़ी समस्या हल हुई है। आगे भी व्यापारियों के हित मे हर स्तर का संघर्ष किया जायेगा।