ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर मण्डलायुक्त ने जाना संचालित योजनाओं का हाल

कबीर बस्ती न्यूज,सिद्धार्थनगर।उ0प्र0।

मण्डलायुक्त गोविन्द राजू एन.एस. एवं जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, बांसी/खेसरहा के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों का औचक दौरा कर कई स्ािानों, कार्यालयों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने सर्वप्रथम क्लास रूम, रसोई, स्टोर रूम आदि को देखा गया। निरीक्षण के दौरान वार्डेन को साफ सफाई के साथ सभी कक्षाओं के बच्चो को कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए अलग-अलग कक्ष पढ़ाई कराने का निर्देश दिया। सभी लोग मास्क अवश्यक लगाये, सेनेटाइजर का प्रयोग करे।

मण्डलायुक्त ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, बांसी का निरीक्षण किया गया। उन्होने खराब फर्नीचर व आलमारियों को ठीक कराने का निर्देश दिया इसके साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया गया। अधिकारीद्वय ने नगर पालिका बांसी में बने कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बांसी को गौवंश को भूसा के साथ पशु आहार, चोकर देेने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा बीमार गौवंश को अलग रखने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही भूसा, चोकर, पशु आहार के स्टाक रूम का भी निरीक्षण किया गया। इसके पष्चात ्प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बांसी का निरीक्षण किया गया। उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया गया।