गौकशी करने वाला शतिर अपराधी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

क्षेत्राधिकारी रूधौली धनन्जय सिंह कुशवाहा के कुशल पर्वेक्षण में  प्रभारी निरीक्षक मुंडेरवा, थानाध्यक्ष लालगंज व प्रभारी एंटी नारकोटिक्स की संयुक्त कार्यवाही में दिनांक 08.09.2021 को सुबह 4:05 बजे  महादेवा मुख्य मार्ग के मेहड़ा मोड़ के पास पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त साहेब आलम पुत्र नाटे उर्फ गुलाम को गिरफ्तार किया गया मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त द्वारा फायर किया गया जिससे प्रभारी निरीक्षक मुण्डेरवा के सीने पर बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी तथा  पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के बाएं पैर के घुटने के नीचे गोली लगी है गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक आदद तमंचा 315 बोर व एक आदद जिंदा कारतूस, एक आदद खोखा कारतूस 315 बोर तथा एक आदद मोटरसाइकिल चोरी की बरामद की गई बरामद मोटरसाइकिल के बारे में जानकारी की गई तो पाया गया कि थाना मुंडेरवा पर मुकदमा अपराध संख्या 130/21 धारा 379 आईपीसी पूर्व मे पंजीकृत है तथा अभियुक्त थाना लालगंज के मुकदमा अपराध संख्या 170/32 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम में वांछित है अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरुद्ध विभिन्न थानों में आधा दर्जन के ऊपर मुकदमे पूर्व से ही पंजीकृत है।

गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास:-
1.मु0अ0सं0 130/21 धारा 379/411 भादवि थाना मुण्डेरवा बस्ती ।
2.मु0अ0सं0 185/21 धारा 307 भादवि थाना मुण्डेरवा बस्ती ।
3.मु0अ0सं0 186/21 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट थाना मुण्डेरवा बस्ती ।
4.मु0अ0सं0 170/21 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना लालगंज बस्ती ।
5.मु0अ0सं0 106/19 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना दुधारा संतकवीरनगर ।
6.मु0अ0सं0 365/19 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना दुधारा संतकवीरनगर ।
7.मु0अ0सं0 367/19 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना दुधारा संतकवीरनगर।
8.मु0अ0सं0 369/19 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना दुधारा संतकवीरनगर ।
9.मु0अ0सं0 385/21 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना दुधारा संतकवीरनगर।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन