Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
स्वास्थ्य सेवाओं मे उत्कृष्ठ योगदान के लिए सम्मानित किये गये डा0 अजय कुमार चौधरी बिना पीएनडीटी के जी.सी.अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालक चला रहा है स्वास्थ्य विभाग के सीने पर हथौडा अहिल्याबाई होलकर के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को जीवन्त कर रहे हैं मोदी, योगी-डॉ. रमापति राम त्रिपाठी योजनाओं एवं चिकित्सीय सुविधाओं के संबंध में गुणात्मक सुधार लायें  अधिकारी- मण्डलायुक्त शिकायतों पर आकृति डायग्नोस्टिक सेन्टर सील, संचालक को थमाया नोटिश, हडकम्प रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरू होने पर प्रसन्नताः व्यापारियों ने बांटी मिठाई महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित मामलों की आयोग की सदस्या ने की सुनवाई एंटी रैबीज सीरम लगाये जाने को लेकर मण्डलीय कार्यशाला सम्पन्न विश्व हिन्दू महासंघ ने सौंपा ज्ञापन, गोहत्यारों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग एक देश एक चुनाव’ पर प्रबुद्ध समागम में चर्चा

मुबई मे फिर हुई निर्भया काण्ड जैसी घटना, पकडा गया आरोपी

कबीर बस्ती न्यूज,मुंबई।उ0प्र0।

बेटियों और महिलाओं के साथ हैवानियत की घटना रूकने का नाम ही नही ले रही है। सरकार द्वारा महिला अपराधो पर बनाये गये कडे कानून भी हृदय विदारक घटनाओं को नही रोक पा रहहे है। ऐसी ही हैवानियत की एक घटना मुंबई मे हुई। जहां महिला के साथ बलात्कार के साथ उसके प्राईवेट पार्ट मे सरिया डाल दिया गया। यह घटना निर्भया काण्ड की याद ताजा कर रही है। हलांकि पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे डाल दिया है।

मुंबई में निर्भया जैसी हैवानियत की शिकार हुई 30 वर्षीय महिला आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई। बीते 9 सितंबर को मुंबई के साकी नाका इलाके के खैरानी रोड पर कथित तौर पर बलात्कार के बाद बेहोश पड़ी मिली 30 वर्षीय महिला की शहर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मुंबई पुलिस ने ये जानकारी दी है। बता दें कि इस महिला के साथ ‘निर्भया’ जैसी हैवानियत हुई थी। आरोपी ने रेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड भी डाल दी थी।

इस जघन्य अपराध के आरोप में हाल ही में जिस शख्स को भू पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम मोहन चौहान बताया जा रहा है। 45 साल के मोहन चौहान को पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों पर दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि एक महिला को एक शख्स बुरी तरह से पीट रहा है।यह सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। यहां सड़क पर महिला खून से लथपथ पड़ी हुई थीं। इसके बाद महिला को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। आज अस्पताल में महिला की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ और उनके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाला गया है। पुलिस का कहना है कि सड़क किनारे खड़े एक टेम्पो के अंदर महिला के साथ यह हैवानियत की गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाहन के अंदर भी खून के धब्बे मिले हैं। उन्होंने बताया कि कुछ सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चौहान को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 376 (बलात्कार) के तहत गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है।