Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

सपा ने मिल्लत नगर में लगाया हर बूथ पर यूथ शिविर

सपा की जीत के लिये हर बूथ जीतना जरूरी- अयाज अहमद

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

रविवार को बेलवाडाड़ी के मिल्लत नगर में समाजवादी पार्टी द्वारा हर बूथ पर यूथ का ऐलान जन मन अभियान के तहत किया गया। शिविर में मतदाता सूची के परीक्षण के साथ ही जिन लोगों का नाम किन्ही कारणों से छूट गया है उन्हें जोड़ने हेतु फार्म भरवाये गये।
शिविर में लोगों से सीधा संवाद बनाते हुये सपा के वरिष्ठ नेता अयाज अहमद ने कहा कि सपा की जीत सुनिश्चित करने के लिये एक-एक वोट बहुत कीमती है। अभी से तैयारियों में जुट जाना है कि कोई मतदाता बनने से वंचित न होने पाये। यह मतदाताओं का अपना लोकतांत्रिक अधिकार है। सपा नेता अयाज अहमद ने कहा कि शिविर लगाने का उद्देश्य यही है कि  कोई युवा वोट छूटने न पाए क्यों कि इन्ही नौजवानों, किसानों के बदौलत 2022 में सपा की सरकार बनेगी। भाजपा की सरकार में   सबसे ज्यादा धोखा नौजवानों और किसान के साथ हुआ है।  सपा सरकार बनने पर किसानों के सम्मान के साथ युवाओं को नौकरियों में अवसर के साथ  रोजगार  मिलेगा।
मिल्लत नगर में  आयोजित समाजवादी पार्टी शिविर के संचालन में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी सलमान अहमद, मो अहमद सज्जू सभासद,  जीशान फारूकी ,रफी अहमद, सलमान , मोहम्मद जैद नबील अहमद मोहम्मद शोएब मोहम्मद अलीम मेराज अहमद रहमान खान गुड़िया रेहाना खातून मौलाना इरशाद आदि लोग मौजूद रहे।