ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

बैंक क्षेत्र में हिन्दी को बढावा देने पर जोर

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

बैकिंग सेक्टर में हिन्दी को बढावा दिया जा रहा है।  खाता धारक हिन्दी का प्रयोग करके राष्ट्रभाषा का सम्मान करे। पंजाब नेशनल बैंक हमेशा हिन्दी के प्रति समर्पित रहा है। यह बातें पंजाब नेशनल बैंक के मण्डल प्रमुख वेद प्रकाश बंसल ने हिन्दी दिवस पर मण्डल कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में व्यक्त किया।
बंसल ने कहा कि हम सबके सकारात्मक योगदान से हिंदी भाषा की उन्नति के साथ-साथ राष्ट्रभाषा जैसे सपने को भी साकार किया जा सकता है। हिन्दी भाषा को जन संपर्क की आसान भाषा बताते हुये कहा कि हिंदी भाषा में कार्य करना हम सब के लिए गर्व का विषय है। उनके कार्यालय का राजभाषा कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान हैं।
कार्यक्रम में विनोद दुहान पी.एल.पी. प्रमुख ,मुख्य प्रबंधक विनय श्रीवास्तव, एस.डी. पाठक, रंजीत कुमार, रूपम द्विवेदी वरिष्ठ प्रवंधक, करूणा गुप्ता प्रबंधक आई टी, नेहा श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारी एवं अधिकारी शामिल रहे।