ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

घूस लेते हुए दबोच लिए गये सल्टौवा के खण्ड शिक्षा अधिकारी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।
   जिले के सल्टौआ ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी को विजिलेंस की टीम ने बुधवार की शाम घूस  पकड़ लिया। सहायक अध्यापक की सूचना पर गोरखपुर से पहुंची टीम कोतवाली क्षेत्र के मड़वानगर टोल प्लाजा के पास स्थित खंड शिक्षा अधिकारी के आवास पर पहुंची और उनके आवास पर ही घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया उसके  बाद  टीम ने आरोपी बीईओ को साथ लेकर गोरखपुर रवाना हो गई।
गोरखपुर से आई टीम ने कोतवाली पुलिस को गिरफ्तारी के बावत जानकारी दी है। बीएसए जगदीश शुक्ल ने पूछने पर बताया कि वे अवकाश पर हैं। अभी तक उन्हें कोई अधिकृत सूचना नहीं मिली है। लेकिन ऐसा कृत्य करने वालों पर पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई होनी चाहिए।
सल्टौआ ब्लॉक में करीब चार-पांच महीने पूर्व मनोज कुमार सिंह बतौर खंड शिक्षा अधिकारी तैनात हुए हैं। यह उनकी पहली पोस्टिंग बताई जा रही है। गोरखपुर में उनका आवास है। बताया जा रहा है कि सल्टौआ ब्लॉक के परिषदीय स्कूल बरहुआ में कार्यरत सहायक अध्यापक गौरव त्रिपाठी किसी कारण से तीन-चार दिन स्कूल से गैरहाजिर रहे थे। सहायक अध्यापक का आरोप है कि इसके एवज में उनसे प्रतिदिन के हिसाब से तीन हजार रुपये की डिमांड खंड शिक्षा अधिकारी स्तर से की गई थी। बातचीत होने पर सौदा सात हजार रुपये में तय हो गया था।

बताया जा रहा है कि इसकी जानकारी सहायक अध्यापक ने विजिलेंस गोरखपुर की टीम को दी थी। सबकुछ तय होने के बाद बुधवार की शाम खंड शिक्षा अधिकारी को घूस की रकम देने शिकायतकर्ता सहायक अध्यापक मड़वानगर स्थित उनके किराए के आवास पर पहुंचे थे। इधर विजिलेंस गोरखपुर से हरिसेवक शुक्ला की अगुवाई में टीम भी बस्ती पहुंच चुकी थी।

खण्ड शिक्षा अधिकारी को गिरफ्तार करने के बाद टीम गोरखपुर के लिए रवाना हो गई बताया गया कि लिखा-पढ़ी की कार्रवाई गोरखपुर में ही की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी की गिरफ्तारी से बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।