रोटरी ग्रेटर ने शिविर लगाकर बाढ़ पीड़ितों में किया राहत सामग्री का वितरण

स्वास्थ्य शिविर में उपचार के साथ लगा कोरोना टीका

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर द्वारा शनिवार को क्लब अध्यक्ष रोटेरियन एल.के. पाण्डेय, उपाध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा के संयोजन मेें कुदरहा विकास खण्ड क्षेत्र के बाढ प्रभावित क्षेत्र  मईपुरवा, मदरहवा, महुआपार, पटपरवा आदि गांव के लोगों में प्राथमिक विद्यालय वैडारी एहतमाली  पर शिविर लगाकार लगभग 200 लोगों में राहत सामग्री का वितरण किया गया। इसी क्रम में स्वास्थ्य शिविर लगाकार लोगों का उपचार करने के साथ ही कोरोना टीकाकरण कराया गया।
क्लब अध्यक्ष एल.के. पाण्डेय ने कहा कि क्लब की ओर से निरन्तर लोगों की सेवा का कार्य किया जा रहा है। क्लब उपाध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि बाढ पीड़ितों को सहायता के साथ ही स्वास्थ्य शिविर लग जाने से इस सुदूर क्षेत्र में लोगों को विशेष लाभ हुआ है।
स्वास्थ्य शिविर और कोरोना टीकाकरण शिविर सम्पन्न कराने में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुदरहा के डा. फैज वारिस, डा. विवेकानन्द, डा. मनोज पाण्डेय, बदरे आलम, सुनीता देवी, प्रिन्शी, हरि गोविन्द द्विवेदी, राम प्रकाश, विशाल मिश्रा, विमला देवी, रेखा, संवारी आदि ने योगदान दिया। इसी क्रम में क्लब सचिव मोनिरूद्दीन, टी.एस. श्रीवास्तव आदि ने योगदान दिया।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन