ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

प्रसपा जिलाध्यक्ष रामकेवल यादव समर्थकों के साथ सपा में शामिल

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रामकेवल यादव रविवार को समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये। सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने प्रेस क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में रामकेवल यादव को पार्टी की सदस्यता देते हुये कहा कि उनके घर वापस आ जाने से पार्टी को बहुत मजबूती मिली है।

शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज छात्र संघ अध्यक्ष से राजनीति शुरू करने वाले रामकेवल यादव ने कहा कि पार्टी की ओर से जो भी दायित्व सौंपे जायेंगे उसका निष्ठा से निर्वहन किया जायेगा। यह समय एकजुट होकर साम्प्रदायिक शक्तियों को परास्त करने का है। कहा कि पार्टी ने कोआपरेटिव सोसायटी का चुनाव प्रभारी बनाकर जो दायित्व दिया है, पूरा प्रयास होगा कि इस दिशा में खरा उतरूं। रामकेवल यादव के साथ उर्मिला यादव, दुर्गेश यादव, राजेश कुमार सिंह, कृष्णचन्द्र यादव, वीरेन्द्र पाण्डेय, हरे कृष्ण, जमुना यादव, रामकिशुन, रामकरन यादव, शिव कुमार प्रजापति, सुनील सिंह, राममूर्ति, जय प्रकाश आदि सपा में शामिल हुये।

प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से चन्द्रभूषण मिश्र, जावेद पिण्डारी, यज्ञेश पाण्डेय, अरविन्द सोनकर, भोला पाण्डेय, अब्दुल मोईन, मो. जावेद, रजनीश यादव, मो. साहिर, मो. अनीस, विकास यादव, सचिन यादव के साथ ही पार्टी के अनेक नेता उपस्थित रहे।