डीएम ने किया सफाई व्यवस्था एवं कूडा प्रबन्धन के पर्यवेक्षण के लिए समिति का गठन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने नगर पालिका क्षेत्र बस्ती में सफाई व्यवस्था एवं कूडा प्रबन्धन के पर्यवेक्षण के लिए समिति का गठन किया है। अपने आदेश में उन्होने कहा है कि नगर पालिका द्वारा प्रातः 06.00 से 10.00 बजे तक तथा अपरान्ह 04.00 बजे से 06.00 बजे तक सफाई एंव कूडा उठाने का कार्य किया जाता है। नामित नोडल अधिकारी अपने वार्डो में सफाई व्यवस्था की जॉच कर फोटोग्राफ् सहित अपनी रिपोर्ट उपलब्ध करायेगे। जिलाधिकारी ने वार्डवार लेखपाल की तैनाती किया है तथा प्रत्येक पॉच वार्ड पर एक अधिकारी को नोडल नामित किया है।
उन्होने बताया कि सीआरओ नीता यादव नरहरिया, मिश्रौलिया, मुरलीजोर, पाण्डेय बाजार तथा पिकौरा शिवगुलाम वार्ड का नोडल नामित किया है। अपर उप जिलाधिकारी प्रथम आशाराम वर्मा को कम्पनीबाग, पुराना डाकखाना, बेलवाडारी, ओरीजोत तथा इटैलिया का नोडल नामित किया गया है। अपर उप जिलाधिकारी राजेश सिंह को रामेश्वरपुरी, वैरिहवा, आवास-विकास कालोनी, कटरा तथा पिकौरा बक्स वार्ड का नोडल नामित किया गया है।
उन्होने बताया कि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट संचित मोहन तिवारी को चिकवा टोला, सुर्ती हट्टा, तुरकहिया, विशुनपुरवा तथा माली टोला का नोडल नामित किया गया है। प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट रामकुमार पाल को पठान टोला, रौतापार, महरिखावॉ, गडवरिया, पिकौरा दत्तूराय वार्ड का नोडल नामित किया गया है। सभी नोडल अधिकारियों के साथ एक-एक लेखपाल भी तैनात किया गया है।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन