ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

‘भाजपा हटाओ, देश बचाओ, जनवादी जन क्रान्ति यात्रा’ का हुआ स्वागत

भाजपा को सिरे से नकार देंगे मतदाता, बनेगी सपा की सरकार-डा. संजय चौहान

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जनवादी पार्टी शोसलिस्ट की ‘भाजपा हटाओ, देश बचाओ, जनवादी जन क्रान्ति यात्रा’ के बस्ती पहुंचने पर सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ ही शोसलिस्ट पदाधिकारियों ने यात्रा में शामिल नेताओं, कार्यकर्ताओं का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
जनवादी पार्टी शोसलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय चौहान ने बड़े वन के निकट एक होटल के परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुये कहा कि उनकी यात्रा देवरिया से आरम्भ हुई, यह यात्रा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से गुजरते और जन जागरण करते हुये 1 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचेगी। पत्रकारों से बातचीत में डा. संजय चौहान ने कहा कि कोरोना काल में बड़ी संख्या में लोग इलाज, आक्सीजन के अभाव में जान देने को मजबूर हुये, लाशों को गंगा सहित अनेक नदियों में मजबूरन प्रवाहित कर दिया गया। भाजपा की सरकार में अमीर और अमीर किन्तु गरीब लगातार गरीब होते हुये, लोगों का रोजी रोजगार छिन गया। आने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाता इसका हिसाब लेंगे।
डा. संजय ने कहा कि सूबे में समाजवादी पार्टी की मजबूत सरकार बने इस उद्देश्य को लेकर जन जागरण अभियान जारी है। ‘भाजपा हटाओ, देश बचाओ, जनवादी जन क्रान्ति यात्रा’ मंे जिस प्रकार से लोगों का स्नेह मिल रहा है उससे तंय है कि भाजपा को मतदाता सिरे से नकार देंगे।
यात्रा का स्वागत करने वालों में सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी, जयन्ती लाल बालकदास चौहान, प्रदीप चौहान, धर्मेन्द्र चौहान, विनोद चौहान, रमेश चौहान, रामचरन चौहान, हरिश्चन्द्र, सीताराम, राम बुझारत, बरखू, डा. जी.सी. चौहान के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।