ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

भाजपा जिलाध्यक्ष महेश की शिकायत पर हुई गोटवा में अस्पताल की जांच,नही मिली कोई खामी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

बुधवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सी.एल. कन्नौजिया ने भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल के मौखिक शिकायत पर पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल एण्ड पैरा मेडिकल कालेज गोटवा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से निर्गत पंजीकरण प्रमाण पत्र में दिये गये डाक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ उपस्थित पाये गये।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सी.एल. कन्नौजिया ने निरीक्षण के दौरान पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल एण्ड पैरा मेडिकल कालेजों से सम्बंधित अभिलेखों का निरीक्षण किया जो वैध पाया गया। अभिलेखों का रख रखाव सन्तोषजनक न पाये जाने पर डा. कन्नौजिया ने कालेज प्रबंधक को चेतावनी दिया कि रख रखाव समुचित रूप से किया जाय। साफ सफाई सन्तोषजनक पाया गया, कोविड प्रोटोकाल का शत प्रतिशत पालन किया जा रहा है।