सपा की सरकार बनने पर होगी फार्मासिस्टों की नियुक्ति- महेन्द्रनाथ यादव

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर फार्मासिस्टों ने किया नियुक्ति की मांग

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार के संयोजन में मालवीय रोड स्थित एक मैरेजहाल में कार्यक्रम आयोजित कर फार्मासिस्टों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि कोरोना संकट के समय में भी फार्मासिस्टों की सेवायें नहीं ली गई। प्रदेश में एक लाख से अधिक फार्मासिस्ट बेरोजगार हैं, सपा की सरकार बनने पर फार्मासिस्टों की समस्याओं का समाधान पर उनकी नियुक्ति सुनिश्चित करायी जायेगी।
एसोसिएशन जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार ने कहा कि सरकार को कोरोना संक्रमण काल में बेरोजगार फार्मासिस्टों को अवसर देना था किन्तु अभी तक इस प्रक्रिया में कोई व्यवहारिक पहल नहीं हो पाया। एसोसिएशन की ओंर से ज्ञापन देने के बाद जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी  साधे हुये हैं। देश और प्रदेश में फार्मासिस्टों की घोर उपेक्षा दुर्भाग्यपूर्ण है। फार्मासिस्टों को उनका अधिकार मिले इसके लिये चरणबद्ध ढंग से आन्दोलन जारी रखा जायेगा।
प्रदेश सचिव विजय पाण्डेय ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में फार्मासिस्टों का विशेष योगदान है इसके बावजूद एक लाख  से अधिक फार्मासिस्टों की नियुक्ति न होना यही स्पष्ट करता है कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को समृद्ध करने की दिशा में गंभीर नहीं है। मांग किया कि कोरोना काल में स्वास्थ्य कर्मियों, चिकित्सकों की कमी को देखते हुये तत्काल प्रभाव से फार्मासिस्टों की नियुक्ति सुनिश्चित किया जाय।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वैभव श्रीवास्तव, सलाहुद्दीन, सिद्धार्थ सिंह श्रीनेत्र, अजय चौधरी, पवन कुमार, कृष्ण मोहन यादव, मोहम्मद सलीम, सेराज अहमद, अरविन्द कुमार, अखिलेश कुमार गुप्ता, सन्तोष कुमार पाण्डेय, आशीष कुमार गुप्ता, विजय कुमार शर्मा, अनूप चौरसिया, फारूक अब्दुल्ला, प्रभुनाथ, सुहेल अहमद, रामऔतार गौतम, अभय शर्मा, सूरज चौहान, धर्मनाथ, के साथ ही अनेक फार्मासिस्ट शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन