ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

गन्ना मूल्य में 25 रुपये की वृद्धि किसानों के साथ धोखा-दिवान चन्द पटेल

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

भारतीय किसान यूनियन के मण्डल उपाध्यक्ष एवं मुण्डेरवा सहकारी गन्ना समिति के निवर्तमान अध्यक्ष दिवान चन्द पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गन्ने का समर्थन मूल्य 25 रुपये बढ़ाकर 350 रुपये प्रति क्विंटल करने को नाकाफी बताया।

प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दिवान चन्द पटेल ने कहा कि चुनाव नजदीक आता देख और किसानों के बढते आक्रोश के कारण योगी सरकार ने पहली बार 25 रूपये क्विंटल गन्ना मूल्य में वृद्धि किया जो किसान हितों के साथ  धोखा है। कहा कि पंजाब, हरियाणा  राज्य में गन्ना मूल्य 362 रूपये क्विंटल है जबकि उत्तर प्रदेश में चार वर्ष बाद वृद्धि से गन्ने की कीमत मात्र 350 रूपये क्विंटल होगी। मांग किया कि खेती में बढती लागत, डीजल, खाद, बिजली मूल्य वृद्धि, कीटनाशक, मजदूरी आदि में वृद्धि को देखते हुये गन्ना मूल्य 450 रूपये प्रति क्विंटल किया जाय। कहा कि इस प्रकार की वृद्धि केवल धोखा है और इससे किसानों की आय में कोई वृद्धि होने वाली नहीं है क्योंकि गन्ने की खेती में 360 रूपया प्रति  क्विंटल लागत आ रहा है। यह मूल्य वृद्धि किसानों को स्वीकाय नहीं है।