मंडलायुक्त गोविंद ने किया कृषि विज्ञान केंद्र बजरिया के विभिन्न संस्थानों का अवलोकन

मण्डलायुक्त ने जनपद में परवल की खेती को बढ़ावा दिये जाने पर दिया बल 

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

मंडलायुक्त गोविंद राजू एन.एस. ने कृषि विज्ञान केंद्र बजरिया, बस्ती की प्रदर्शन इकाइयों, विभिन्न संस्थानों के ट्रायल जैसे आई.सी.ए.आर. मूंगफली अनुसंधान संस्थान जूनागढ़, गुजरात के मूंगफली का ट्रायल तथा भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा, नई दिल्ली के काला नमक ट्रायल, फल मात्र पौधशाला में आमकी विभिन्न प्रजातियां जैसे पूसा सूर्या, टॉमी एट किंस, पूसा ललित, पीतांबर, पूसा अरूणिका तथा अमरूद की धवल, लाली एवं अंजीर, शरीफा, किन्नू संतरा, सेब ड्रैगन फ्रूट, सहजन, लीची, पालीहाउस व नेट हाउस आदि की प्रजातियों का अवलोकन किया गया।
मण्डलायुक्त ने जनपद में परवल की खेती को बढ़ावा दिये जाने पर बल दिया है। उन्होने कहा कि हर परिवार में परवल, सहजन, नींबू एवं पपीता के पौधे लगवाए जाएं। जिससे कुपोषण की समस्या दूर हो सके। आयुक्त ने सावा, कोदो, मडुवा, काकून, मूंगफली व अरहर की नवीनतम प्रजातियों का निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि गुड प्रसंस्करण इकाई का जनपद में किसानों के बीच प्रचार-प्रसार पर बल दिया जाए। उन्होने कहा कि बहुवर्षीय हरा चारा, हाइब्रिड नेपियर घास-6 को किसानों के बीच प्रचार प्रसार किया जाए।
उन्होने कहा कि कड़कनाथ मुर्गा, बरबरी एवं ब्लैक बंगाल बकरी पालन को बढ़ावा दिया जाए। आयुक्त ने केंद्र के वैज्ञानिकों की बैठक कर उनके कार्यों पर संतोष प्रकट किया तथा निर्देशित किया कि नई -नई प्रजातियों का बीज उत्पादन कर व फल एवं सब्जियों के पौध भारत सरकार के विभिन्न संस्थानों से लाकर व तैयार करके कृषकों को उपलब्ध कराएं तथा कृषि की नवीनतम तकनीको को कृषकों के खेत तक पहुंचाएं।
आयुक्त ने आशा व्यक्त किया कि राष्ट्रीय स्तर पर यह केंद्र अग्रणी भूमिका निभाएगा तथा केंद्र पर विभिन्न संसाधनों को उपलब्ध कराने में जिला प्रशासन सहयोग प्रदान करेगा। भ्रमण के दौरान संयुक्त निदेशक कृषि अनिल कुमार, उपनिदेशक पौध सुरक्षा राम बचन राम, केंद्र के अध्यक्ष प्रो.एस.एन. सिंह, बीना सचान, डॉ0 डी. के. श्रीवास्तव, डा0 प्रेमशंकर, आर. बी. सिंह तथा कर्मचारी निखिल सिंह व जे.पी. शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन