Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, ग्राम प्रधान पर विकास कार्यो में मनमानी का आरोप

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

दुबौलिया विकास खण्ड के ग्राम पंचायत नान्देकुंआ के नागरिकोें ने शुक्रवार को बनारसी राव के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर ग्राम प्रधान राम विशुन, सचिव राघवेन्द्र प्रताप सिंह, रोजगार सेवक प्रदीप कुमार पर मनमानी का आरोप लगाया। मांग किया कि विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन कराकर सरकारी धन के बन्दरबांट की जांच कराते हुये दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई एवं धन की रिकबरी कराया जाय।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बताया कि ग्राम प्रधान राम विशुन, सचिव राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने मिलीभगत कर आवास, शौचालय, सोलर लाइट, चांपाकल, मनरेगा मजदूरी में मनमानी एवं घोटाला कर सरकारी धन का दुरूपयोग किया जा रहा है। जो कार्य कराये भी गये हैं वह अत्यन्त घटिया है। डीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराकर कार्यवाही कराया जायेगा।
ज्ञापन सौंपने वालों में रोहित कुमार, अशर्फी लाल, आत्माराम, भगेलू प्रसाद, लालमती, विनोद वर्मा, मनोज वर्मा, शकुन्तला देवी, सावित्री देवी, भगवानदास, शम्भूधर द्विवेदी, रामलौट, संगीता देवी, मोहित कुमार, जगप्रसाद दूबे, राजाराम प्रजापति, ओेंकार, जुमा मोहम्मद, मो. इशहाक, ज्ञानमती देवी, राकेश कुमार, रविन्द्र कुमार, राम सुमेर, विन्दू यादव, कृष्ण कुमार दूबे, प्रेमस्वरूप दूबे, राम बदन, रामदास, रामलौट आदि शामिल रहे।