Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

डीएम ने ईओ नगर पालिका को दिया नालियो को साफ कराकर एण्टीलार्वा का छिड़काव कराने का निर्देश

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अखिलेश त्रिपाठी को नालियो को साफ कराकर एण्टीलार्वा का छिड़काव कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने उन्हें वार्ड संख्या 05 पिकौरा शिवगुलाम में पचपेड़िया रोड पर राघव डेयरी फार्म के सामने टिनशेेड में रहने वाली श्रीमती तारा को शुद्ध पेयजल आपूर्ति कराने का भी निर्देश दिया है।
उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर नामित नोडल वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संचित मोहन तिवारी व अधिकारी रामकुमार पाल द्वारा नगर पालिका परिषद बस्ती के वार्ड संख्या 02 मिश्रौलिया, 08 तुरकहिया, 05 पिकौरा शिवगुलाम, 09 विशुनपुरवा, 15 पिकौरा दत्तूराय, 17 पुराना डाकखान, 21 रामेश्वरपुरी, 22 बैरिहवा, व 25 पिकौरा बक्स में साफ-सफाई का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया था।
निरीक्षण के दौरान नालियों में पालीथीन व कचरा जमा होने के कारण नालियों की जल निकासी न होने से जगह-जगह गन्दगी है। नालियों के गन्दें जल ठहराव से आवागमन में कठिनाई हो रही है। इस रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है।