Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

कांग्रेस नेताओं ने बापू- शास्त्री को किया नमन्, गोष्ठी में विमर्श

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

बापू-शास्त्री जयंती अवसर पर शनिवार को कांग्रेस कार्यालय पर ध्वजारोहण के बाद संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने देश को आजाद कराने के साथ ही नव निर्माण में योगदान दिया। दोनों महापुरूषों के बताये पद चिन्हों पर चलते हुये कांग्रेस जनहित में लगातार सक्रिय है।
पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, राम जियावन, प्रदेश सचिव देवेन्द्र श्रीवास्तव, प्रेमशंकर द्विवेदी, अनिल भारती आदि ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री को नमन् करते हुये कहा कि संयोग ही है कि दोनों महापुरूषों की जयंती एक ही दिन है। कांग्रेस को मजबूती देने में दोनों महापुरूषों का योगदान रहा है। आजादी की लडाई और आजाद भारत के नव निर्माण में योगदान देने वाली कांग्रेस पुनः अपना खोया जनाधार हासिल करे इसके लिये महापुरूषों के जीवन से प्रेरणा लेनी होगी। संचालन करते हुये जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने बापू-शास्त्री की सहजता और योगदान पर प्रकाश डाला। इसी कड़ी में 25 से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता लिया,  अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, रामभवन शुक्ल, प्रशान्त पाण्डेय, शकुन्तला देवी, नीलम विश्वकर्मा, शबीहा खातून, राधिका, आदित्य त्रिपाठी, अमरदेव शुक्ल तप्पे बाबा, रविन्द्र सिंह राजन, विकास वर्मा, संदीप श्रीवास्तव, रूपेश पाण्डेय, वृजेश आर्य, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, अनुराग पाण्डेय, अभिषेक सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, संतराम गौतम, महेन्द्र विश्वकर्मा, बाबूलाल, मस्तराम, मायाराम, रामचन्द्र चौहान, शम्भूनाथ, सीताराम, ओम प्रकाश यादव, प्रकाश गौतम, संजय, बाढूराम गौड़, सुनील शर्मा, राम मोहित उपाध्याय, गौरव सिंह, इंसपेक्टर सिंह, अवनीश सिंह, अभय भारती, पृथ्वीपाल चौधरी, फैजू भाई, शुभम गौड़, झिनकू यादव, मदनलाल मद्धेशिया,  इजहार अहमद, विकास निषाद, विजय श्रीवास्तव के साथ ही कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।