Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बापू प्रतिमा के समक्ष मौन व्रत के साथ समाजवादी छात्रसभा जागरूकता अभियान का समापन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

बापू- शास्त्री जयन्ती के अवसर पर समाजवादी छात्रसभा  द्वारा शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती से आरम्भ जागरूकता शिविर का  समापन गांधी कला भवन स्थित बापू प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। समाजवादी छात्रसभा जिलाध्यक्ष अनमोल श्रीवास्तव स्वपनिल के संयोजन में छात्रसभा पदाधिकारियों ने बापू प्रतिमा के समक्ष  मौन रखकर छात्र समस्याओं के समाधान की कामना किया। इसी कड़ी में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन् किया।
छात्र सभा जिलाध्यक्ष अनमोल श्रीवास्तव ने मौन ब्रत के बाद कहा कि छात्रसभा का मूल उद्देश्य छात्रों के समग्र विकास और उनकी समस्याओं का प्रभावी निराकरण कराना है। इस दिशा में निरन्तर प्रयास जारी रहेगा।
महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन व्रत रखने वालों में मुख्य रूप से छात्र सभा के प्रभारी अनुराग कुमार गगन, प्रदेश सचिव सुशील सोनी ‘विराट’ अजय चौधरी, रितिक श्रीवास्तव, आलोक यादव,राज कुमार यादव ,अमन तिवारी, अभिषेक चौधरी, विकास चौधरी, विनय यादव, अमन बाल्मीकि, अरविन्द यादव, संदीप कुमार, अदनान आदि शामिल रहे।