किसानों की हत्या को लेकर गम और गुस्सा, प्रसपा ने सौंपा ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

लखीमपुर में किसानों की हत्या मामले को लेकर सोमवार को गम और गुस्से का माहौल रहा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (प्रसपा) के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने कार्यवाहक अध्यक्ष विजय यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। मांग किया कि किसानों के हत्यारों को कड़ा दण्ड देने के साथ ही  मृतकों के परिजनों को एक करोड नकद, सरकारी नौकरी दिलाने के साथ ही घटना की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराया जाय। इसके साथ ही केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को मंत्री पद से हटाकर उन्हें एवं उनके पुत्र को गिरफ्तार किया जाय।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रसपा के अजीत कुमार सिंह, एबादुलहक खान, विपिन त्रिपाठी, बलवन्त मिश्र, डॉ. अजय पाण्डेय, सदावृक्ष तिवारी, वृजेश द्विवेदी, बब्बू सिंह, सोनू गौड़, दीपक सिंह, राहुल गौतम, लालचंद यादव, शमीम खान आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन