ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

लखीमपुर में पत्रकार रमन कश्यप की हत्या से मर्माहत पत्रकारों ने सौंपा 4 सूत्रीय ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

लखीमपुर में पत्रकार रमन कश्यप की हत्या से मर्माहत पत्रकारों ने वेब मीडिया एसोसियेशन ऑफ इण्डिया के मंडल अध्यक्ष महेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में राज्यपाल को सम्बोधित 4 सूत्रीय ज्ञापन स्थानीय प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में लखीमुपर की घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुये महेन्द्र तिवारी ने कहा कि ऐसी घटनाओं से पत्रकारों के भीतर भय और असुरक्षा पनप रही है जो लोकतंत्र के लिये अत्यन्त चिंताजनक होगा।

ऐसे में सरकार का दायित्व है कि पीड़ित पत्रकार के परिजनों की सुरक्षा और उनकी परवरिश की ठोस व्यवस्था करे। भेजे गये ज्ञापन में पत्रकार के आश्रित को सरकारी नौकरी, परिवार को एक करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता,  घटना की सीबीआई जांच व हत्यारों को फांसी कर सजा दिये जाने की मांग किया है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से डब्ल्यूएमए के संयोजक अशोक श्रीवास्तव, अनूप मिश्रा, एसपी श्रीवास्तव, दिनेश पाण्डेय, श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, जितेन्द्र कौशल सिंह, संजय राय, वसीम अहमद, अनुराग श्रीवास्तव, दिलीप कुमार पाण्डेय, कपीश मिश्रा आदि मौजूद रहे।